उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे सीएम भूपेश बघेल, झारखंड में चुनावी दौरे के बाद होंगे मुंबई रवाना

उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे सीएम भूपेश बघेल, झारखंड में चुनावी दौरे के बाद होंगे मुंबई रवाना

उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे सीएम भूपेश बघेल, झारखंड में चुनावी दौरे के बाद होंगे मुंबई रवाना
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: November 28, 2019 1:01 am IST

रायपुर: सीएम भूपेश बघेल एक दिवसीय प्रवास पर झारखंड गए हुए हैं। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने बुधवार को डाल्टेनगंज विधानसभा क्षेत्र के नरसिंहपुर पथरा में चुनावी सभा को संबोधित किया। गुरुवार को भूपेश बघेल रांची में पत्रकारों से बात करने के बाद बघेल बाघमारा चले जाएंगे और वहां सिजुआ मैदान में कांग्रेस उम्मीदवार जलेश्वर महतो के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर उनके पक्ष वोट की अपील करेंगे।

Raed More: सीएम भूपेश बघेल का ताबड़तोड़ प्रचार, जनसभा में कहा- छत्तीसगढ़ की तरह झारखंड में भी परिवर्तन निश्चित

गुरुवार को झारखंड में चुनावी दौरे के बाद सीएम भूपेश बघेल दोपहर में रांची से मुंबई रवाना होंगे। यहां वे शाम सात बजे शिवाजी पार्क में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे।

Read More: जय जगत यात्रा का सीएम ने किया स्वागत, दुनिया में महात्मा गांधी के विचार प्रचारित करने पर आयोजकों की तारीफ

ज्ञात हो कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे 28 नवंबर को शाम 6.40 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले खबरें थी कि उद्धव ठाकरे 1 दिसंबर को शपथ लेंगे। लेकिन देर रात पार्टी नेताओं ने जानकारी दी कि ठाकरे 28 नवंबर को ही सीएम पद की शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि विधायकों को अपने-अपने क्षेत्र में वापस लौटना है, जिसके चलते आज ही शपथ ग्रहण समारोह रखा गया है।

Read More: विख्यात बिल्डरों के खिलाफ शिकायतें दर्ज, रेरा में रजिस्ट्रेशन के बिना नहीं बेच पाएंगे प्लॉट

अहंकार में सत्ता, जनता परेशान
इससे पहले बुधवार को सीएम भूपेश बघेल झारखंड के भवनाथपुर और डाल्टनगंज समेत अन्य विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष किया प्रचार। सभा को सम्बोधित करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि आज झारखंड में ठीक वैसा ही माहौल है, जैसा एक वर्ष पहले छत्तीसगढ़ में था। सत्ता अपने अहंकार में है और जनता परेशान है। झारखंड में परिवर्तन निश्चित है।

Read More: पूर्व मंत्री को धमकी देने के आरोप में शातिर बदमाश गिरफ्तार, विधानसभा में गूंजा था मुद्दा

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"