आज दंतेवाड़ा के दौरे पर रहेंगे CM भूपेश बघेल, करोड़ों के विकास कार्यों की देंगे सौगात, मां दंतेश्वरी के करेंगे दर्शन

Ads

आज दंतेवाड़ा के दौरे पर रहेंगे CM भूपेश बघेल, करोड़ों के विकास कार्यों की देंगे सौगात, मां दंतेश्वरी के करेंगे दर्शन

  •  
  • Publish Date - January 31, 2021 / 02:11 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दंतेवाड़ा दौरे पर रहेंगे। सबसे पहले वे हारम हेलीपेड पहुंचेंगे,  जहां से दंतेवाड़ा गारमेंट फैक्ट्री पहुंचकर, फैक्ट्री का लोकार्पण करेंगे। इस कपड़ा फैक्ट्री में तैयार किए गए कपड़ों को डैनेक्स नाम से बाजार में बेचा जाएगा।  यहां काम करने वाली महिलाओं से भी मुख्यमंत्री चर्चा करेंगे। इसके बाद वे गमावाड़ा स्थित देवगुड़ी का लोकार्पण और अवलोकन करेंगे, यहां से हाईस्कूल मैदान पहुंचेंगे और एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे।

Read More News:  मंदिर…चंदा…चिट्ठी…हे राम! मंदिर निर्माण के लिए चंदा जुटाने को लेकर श्रीराम के ननिहाल में छिड़ी सियासी जंग

मुख्यमंत्री शाम साढ़े 4 बजे दंतेश्वरी मंदिर पहुंचेंगे.. और यहां माईजी से प्रदेश की खुशहाली की कामना करेंगे। इसके बाद सीएम मेन रोड स्थित दंतेश्वरी तालाब के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण और अवलोकन करेंगे। वहीं, साढ़े 5 बजे CM क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।

Read More News: एक्सिस बैंक के एटीएम में ब्लास्ट कर बदमाशों ने की लूट की वारदात, धम.

बता दें कि आउटडोर स्टेडियम चितालंका में बीते दस दिनों से विभागीय मिलन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। सीएम के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ताा  इंतजाम किए गए हैं।