कोरोना के रोकथाम को लेकर CM भूपेश बघेल आज कांग्रेस नेताओं के साथ करेंगे चर्चा, PL पुनिया, मोहन मरकाम होंगे शामिल

Ads

कोरोना के रोकथाम को लेकर CM भूपेश बघेल आज कांग्रेस नेताओं के साथ करेंगे चर्चा, PL पुनिया, मोहन मरकाम होंगे शामिल

  •  
  • Publish Date - April 12, 2021 / 05:03 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

रायपुर, छत्तीसगढ़। कोरोना की दूसरी लहर ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। संक्रमण के रोकथाम को लेकर भूपेश सरकार हर दिन मंथन कर रही है। इसी क्रम में आज सीएम बघेल कांग्रेस नेताओं के साथ चर्चा करेंगे।

Read More News: इनडोर स्टेडियम में 300 बेड वाले कोविड केयर सेंटर की शुरुआत आज, CM भूपेश

मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कांग्रेस नेताओं से कोरोना के रोकथाम को लेकर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रदेश प्रभारी PL पुनिया, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम समेत प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सभी कांग्रेस जिला अध्यक्ष भी शामिल होंगे।

Read More News: समाजसेविका गुणवती बघेल के शव को लेकर बड़ी लापरवाही, 5 दिन..

सीएम बघेल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कांग्रेस विधायकों से भी कोरोना के रोकथाम को लेकर चर्चा करेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर ने कोहराम मचा दिया है। हर दिन रिकॉर्ड मरीज मिलने से प्रदेश की हालत चिंताजनक हो गई। दूसरी ओर सरकार हर स्तर से कोरोना को मात देने में जुटी हुई है।

Read More News: कोरोना से पीड़ित बीजेपी के पूर्व विधायक की मौत, संक्रमित होने के बाद चल रहा था इलाज

 

ताजा खबर