11 अगस्त को प्रसारित होगा ‘आप की बात’ का पहला एपिसोड, ‘खेती और ग्रामीण विकास’ पर सीएम भूपेश बघेल करेंगे चर्चा

Ads

11 अगस्त को प्रसारित होगा 'आप की बात' का पहला एपिसोड, 'खेती और ग्रामीण विकास' पर सीएम भूपेश बघेल करेंगे चर्चा

  •  
  • Publish Date - July 29, 2019 / 01:44 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

रायपुर: किसानों की हितैषी मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले सीएम भूपेश बघेल अगस्त माह के दूसरे रविवार यानि 11 अगस्त को सुबह 10.30 बजे रेडियो के माध्यम से प्रदेश की जनता से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम का नाम “आप की बात” रखा गया है। “आप की बात” का प्रसारण सुबह 10.30 बजे से 10.55 बजे तक किया जाएगा।

Read More: क्या आप पेट की समस्याओं से परेशान हैं? ये हैं पेट में गैस बनने के कारण, लक्षण और उपाय

“आप की बात” का पहले एपिसोड के लिए अमजन अपना सुझाव 0771-2430501, 2430502, 2430503 नंबर पर दे सकते हैं। सुझाव रिकॉर्ड करने के लिए आमजन 31 जुलाई, 1 और 2 अगस्त को दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक फोन कर सकते हैं।

Read More: स्कूल छ़ात्रा साइकिल सहित नाले में बही, 3 किमी दूर बरामद हुआ शव

‘खेती और ग्रामीण विकास’ पर आधारित होगा “आप की बात” का पहला एपिसोड
सीएम भूपेश बघेल की आप की बात का पहला एपिसोड ‘खेती और ग्रामीण विकास’ पर आधारित होगा। इस एपिसोड में किसानों के विकास और खेती से जुड़े विषयों पर चर्चा किया जाएगा।

Read More: IAS और राज्य प्रशासनिक सेवा के 9 अफसरों के प्रभार में फेरबदल, पुलक भट्टाचार्य होंगे रायपुर नगर निगम के अपर आयुक्त