सीएम भूपेश बघेल की भेंटवार्ता का प्रसारण आकाशवाणी से आज सुबह 10.30 बजे, कोरोना संक्रमण से संबंधित विषयों पर करेंगे चर्चा
सीएम भूपेश बघेल की भेंटवार्ता का प्रसारण आकाशवाणी से आज सुबह 10.30 बजे, कोरोना संक्रमण से संबंधित विषयों पर करेंगे चर्चा
रायपुर। आकाशवाणी रायपुर द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भेंटवार्ता का प्रसारण 3 मई को सुबह 10.30 बजे किया जाएगा। इसे छत्तीसगढ़ के सभी आकाशवाणी केन्द्रों से एक साथ रिले किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- राज्य में कोरोना के मामले बढ़े तो पंजाब सरकार ने महाराष्ट्र सरकार प…
यह प्रसारण मीडियम वेव के साथ एफएम बैंड पर भी सुना जा सकता है। भेंटवार्ता में छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के संक्रमण के दौरान राहत एवं बचाव के कार्य तथा प्रवासी श्रमिकों की घर वापसी की तैयारी के संबंध में चर्चा होगी।
ये भी पढ़ें- ग्रीन जोन इलाकों में आर्थिक गतिविधियों को छूट, तीसरे लॉकडाउन में दे…
यह प्रसारण सीएम भूपेश बघेल के रेडियो प्रोग्राम लोकवाणी के से संबंधित नहीं है, ये कार्यक्रम आकाशवाणी रायपुर ने ैयार किया है. जिसमें सीएम भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के संक्रमण के दौरान राहत एवं बचाव के कार्य तथा प्रवासी श्रमिकों की घर वापसी की तैयारी के संबंध में भेंटवार्ता की गई है। इस कार्यक्रम का प्रसारण रविवार 3 मई सुबह 10.30 बजे किया जाएगा।

Facebook


