सीएम भूपेश ‘ऑक्सीजोन’ का 2 जुलाई को करेंगे शुभारंभ, 11 करोड़ की लागत से बनाया गया है राजधानी के हृदय स्थल में

सीएम भूपेश 'ऑक्सीजोन' का 2 जुलाई को करेंगे शुभारंभ, 11 करोड़ की लागत से बनाया गया है राजधानी के हृदय स्थल में

सीएम भूपेश ‘ऑक्सीजोन’ का 2 जुलाई को करेंगे शुभारंभ, 11 करोड़ की लागत से बनाया गया है राजधानी के हृदय स्थल में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: July 1, 2020 5:20 pm IST

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के हृदय स्थल में लगभग 11 करोड़ रूपए की लागत राशि से 19 एकड़ रकबा में विकसित हो रहे ऑक्सीजोन का 2 जुलाई को दोपहर 12 बजे शुभारंभ करेंगे। इसके प्रथम चरण में 12 एकड़ में अभी तक 4 करोड़ रूपए की राशि व्यय कर 75 प्रजातियों के 4 हजार से अधिक पेड़-पौधे लगाए गए हैं।

Read More: चीनी एप्लीकेशन को बैन किए जाने पर भारत के समर्थन में आया अमेरिका, कहा- बढ़ेगी देश की संप्रभुता और अखंडता

इनमें आम, जामुन, सीताफल, आंवला तथा अमरूद जैसे फलदार वृक्ष और तितलियों को आकर्षित करने के लिए जारूल, अमलतास, कचनार, मौलश्री, आकाशनीम जैसे फूलदार पौधे को शामिल किया गया है। साथ ही ऑक्सीजोन में 503 पुराने वृक्षों को संरक्षित किया गया है और यहां पार्किंग पाथवे वाटर बॉडी में आने वाले पेड़ों को भी नहीं काटा गया है। ऑक्सीजोन में 3 किलोमीटर से अधिक लम्बाई में पाथवे और पगड़ंडियां तैयार की गई है। इसके अलावा यहां दो वाटर बॉडी है। जिसमें से एक प्राकृतिक और दूसरी निर्मित की गई है। वर्षा का सारा पानी चैनल से बांधकर इसमें इकठ्ठा होता है और इससे पौधों की सिंचाई की जाती है। साथ ही एक प्राकृतिक वाटर फॉल बनाया गया है, जो रात में लाईट्स में बड़ा सुन्दर दिखता है। यहां बांस निर्मित 8 पगौडा बनाए गए हैं और जगह-जगह छोटी चट्टानों और पत्थरों से संरचनाएं भी तैयार की गई है।

Read More; राजधानी रायपुर में चाकूबाजी, पूर्व पार्षद के पति पर चाकू से हमला, हालत नाजुक

ऑक्सीजोन में बच्चों के खेलने के लिए झूले, फिसलपट्टी और व्यायाम के उपकरण भी लगाए गए हैं। ऑक्सीजोन में पौध रोपण और संरक्षण के प्रयासों के कारण एक वर्ष में ही हरियाली दिखने लगी है और पक्षी तथा तितलियां बड़ी संख्या में अपना बसेरा बनाने लगे हैं। इसकी सुन्दरता और हरीतिमा का आनंद लेने के लिए लोग आने लगे हैं। ऑक्सीजोन में लॉन विकसित किए गए हैं और छोटा गुलाब गार्डन भी लगाया गया है।

Read More: कैबिनेट मंत्री बनने से पहले ही लगे बधाई के पोस्टर, कल 11 बजे होगा शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"