24 जून को एक दिवसीय झाबुआ प्रवास पर सीएम कमलनाथ, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

24 जून को एक दिवसीय झाबुआ प्रवास पर सीएम कमलनाथ, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

24 जून को एक दिवसीय झाबुआ प्रवास पर सीएम कमलनाथ, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: June 23, 2019 4:00 pm IST

भोपाल: मुख्यमंत्री कमलनाथ 24 जून को एक दिवसीय प्रवास पर झाबुआ दौरे पर जाएंगे। इस दौरान कमलनाथ झाबुआ में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

Read More: 45 साल के भाजपा नेता ने 18 साल छोटी कार्यकर्ता के साथ लिए 7 फेरे, पहले भी हो चुकी है दो शादी

मिली जानकारी के अनुसार कमलनाथ 24 जून को दोपहर 12 बजे भोपाल से झाबुआ के लिए रवाना होंगे। झाबुआ के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान का शुभारंभ करेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह कार्यक्रम और जय किसान ऋण माफी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Read More: सीएम भूपेश बघेल और ताम्रध्वज साहू ने शंकर नगर ओवर ब्रिज का किया उद्घाटन

वहीं दूसरी ओर मानसून सत्र से पहले कमलनाथ ने रविवार को बजट पर चर्चा के लिए अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। हालांकि बजट की तैयारी पूरी हो चुकी है, लेकिन सीएम कमलनाथ अधिकारियों से बजट पर चर्चा कर सभी पहलुओं पर विचार विमर्श करना चाहते हैं।

<iframe width=”1019″ height=”573″ src=”https://www.youtube.com/embed/DeONxIQ1_k4″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"