भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज मंत्री हरदीप सिंह डंग के साथ चाय पर चर्चा करेंगे। सीएम चर्चा के दौरान विभागीय प्राग्रेस रिपोर्ट की जानकारी लेंगे। चाय पर चर्चा के बाद सीएम मरहूम आरिफ बेग साहब की जयंती समारोह में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे रविंद्र भवन में कार्यक्रम होगा।
Read More News: लाल आतंक का दामन छोड़ चुकी महिला नक्सलियों ने वैलेंटायन डे पर पहना शादी
उल्लेखनीय है मुख्यमंत्री शिवराज एक-एक कर कैबिनेट मंत्रियों के साथ चाय पर चर्चा कर रहे हैं। इस दौरान सीएम विभागीय काम-काज की जानकारी लेते हैं। सुवासरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए हरदीप सिंह डंग को सीएम ने कैबिनेट में मंत्री का पद दिया है। हरदीप सिंह डंग कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी में शामिल हुए हैं।
Read More News: डिवाइडर निर्माण और सड़क चौड़ीकरण के लिए नहीं चढ़ेगी 75 पेड़ों की बलि, दिल्ली के एक्सपर्ट करेंगे शिफ्ट