गायब विधायकों को मनाने बेंगलुरु जाएंगे सज्जन सिंह वर्मा, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया 19 विधायकों की किडनैपिंग का आरोप

गायब विधायकों को मनाने बेंगलुरु जाएंगे सज्जन सिंह वर्मा, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया 19 विधायकों की किडनैपिंग का आरोप

गायब विधायकों को मनाने बेंगलुरु जाएंगे सज्जन सिंह वर्मा, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया 19 विधायकों की किडनैपिंग का आरोप
Modified Date: November 29, 2022 / 07:45 pm IST
Published Date: March 10, 2020 5:19 pm IST

भोपाल: सीएम कमलनाथ सरकार सुरक्षित है या नहीं यह लोगों के लिए सोचनीय प्रश्न बना हुआ है, जिस प्रकार से मध्यप्रदेश में पल पल घटनाक्रम बदल रहे हैं, उससे तो यही लग रहा है कि कमलनाथ सरकार पर गिरने का संकट बरकरार है। इसी बीच मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि कांग्रेस ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा ने सिंधिया समर्थक 19 विधायकों की किडनैपिंग कर बेंगलुरु में रखा गया है। बता दें अभी तक सीएम कमलनाथ सहित सभी कांग्रेस नेता ये दावा कर रहे थे कि उनके पास बहुमत की संख्या है, लेकिन अब वे विधायकों का किडनैप किए जाने का आरोप लगा रहे हैं।

Read More: सिंधिया के भाजपा प्रवेश पर गोपाल भार्गव का बड़ा बयान, कहा- अब कहने को क्या रह गया है, क्या है मायने?

विधायकों की किडनैपिंग को लेकर कांग्रेस ने आगे कहा है कि मामले में कांग्रेस बड़ा कदम उठा सकती है। वहीं, कांग्रेस ने मंत्री सज्जन सिंह वर्मा को लापता विधायकों से बात करने के लिए बेंगलुरु भेजा जा रहा है। बता दें कि मामले में कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष सैयद जाफर ने कहा है कि ‘मामले में जल्द बड़ा एक्शन लेगी कांग्रेस’।

Read More: ये तीन कांग्रेस नेता दिल्ली से भोपाल के लिए हुए रवाना, कमलनाथ सरकार के संकट मोचक की निभाएंगे भूमिका?

वहीं, दूसरी ओर सूत्रों के हवाले खबर मिल रही है कि संकट में फंसी कांग्रेस सरकार को संकट से उबारने के लिए दिल्ली से बड़े नेताओं के भोपाल रवाना हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता दीपक बाबरिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल वासनिक और पूर्व सीएम हरीश रावत दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना हो चुके हैं।

Read More: सियासी सरगर्मी के बीच सीएम कमलनाथ बोले- चिंता की बात नहीं, जानिए क्या है मायने?

आज शाम सीएम हाउस में बैठक के बाद कमलनाथ ने कहा था कि चिंता की कोई बात नही है, सरकार के पास बहुमत है, नाराज विधायकों से संपर्क किया जा रहा है। जो नाराज हैं वे भी आएंगे, प्रदेश में जारी सियासी दांवपेच के बीच अब कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियां विधायकों को भोपाल से बाहर शिफ्ट करने की फिराक में हैं, इस कदम में बीजेपी ने आज ही विधायकों को बाहर शिफ्ट करने जा रही है, इसके लिए बीजेपी दफ्तर के बाहर बीजेपी विधायकों को ले जाने ​के लिए बसें तैयार हैं।

Read More: मध्यप्रदेश में शुरू हुआ विधायकों के लुकाने छिपाने का खेल, बीजेपी और कांग्रेस अपने विधायकों को बाहर ले जाने की तैयारी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"