कांग्रेस नेता अरुण यादव ने शिवराज सरकार पर लगाए आरोप, कहा- चुन-चुनकर हमारे कार्यकर्ताओं को बनाया जा रहा निशाना

कांग्रेस नेता अरुण यादव ने शिवराज सरकार पर लगाए आरोप, कहा- चुन-चुनकर हमारे कार्यकर्ताओं को बनाया जा रहा निशाना

कांग्रेस नेता अरुण यादव ने शिवराज सरकार पर लगाए आरोप, कहा- चुन-चुनकर हमारे कार्यकर्ताओं को बनाया जा रहा निशाना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: January 23, 2021 6:44 am IST

नरसिंहपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण यादव, जय वर्धन सिंह और सचिन यादव सहित करेली पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए प्रदेश सरकार पर द्वेष भावना से काम करने का आरोप लगाया। कहा कि चुन-चुनकर हमारे कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है।

Read More News: बीजेपी की ललकार…कांग्रेस भी धारदार! क्या प्रदर्शन बनाम प्रदर्शन की इस सियासी लड़ाई से किसानों का हित होगा?

आगे कहा कि प्रदेश के भाजपा नेताओं पर भूमाफ़ियाओं के बड़े संगठन का नेतृत्व करने का आरोप तक जड़ दिया। ग्वालियर में बकाया बिजली बिल वालों के नाम के चौराहों पर होर्डिंग लगाने पर इसे तानाशाही भरा कदम बताते हुए कहा बिल माफ करने की बात सरकार करती है, और गरीबों को बड़े बड़े बिल थमाए जा रहे हैं।

Read More News: साध्वी का शराब सत्याग्रह! क्या इस मुद्दे को उछाल कर लोगों के मन की बात जानने की कोशिश की जा रही है? 

ये नई गुंडागर्दी एमपीईबी कर रही है। कांग्रेस के अगले कदम को लेकर सवाल पूछने पर यादव ने कहा कि कांग्रेस सड़क पर है। अभी मुद्दा किसान है और फिर डीजल पेट्रोल की महंगाई के एजेंडे होंगे।

Read More News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर निकली भर्ती, 06 फरवरी तक कर सकेंगे आवेदन 

केंद्र किसानों की ग्यारह राउंड की बैठक के बाद बेनतीजा होंने को उन्होंने केंद्र की नियत साफ न होने का इशारा किया । आज राजभवन के घेराव को लेकर उन्होने कहा कि कमलनाथ के सानिध्य में ये होने जा रहा है और आने वाले दिनों में अगला आंदोलन दिल्ली की सरहद पर होगा।

Read More News: गणतंत्र दिवस पर सीएम शिवराज रीवा में फहराएंगे ’तिरंगा’, नरोत्तम मिश्रा दतिया तो तुलसीराम सिलावट इंदौर में करेंगे झंडावंदन 


लेखक के बारे में