त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, जिला, जनपद और ग्राम पंचायत स्तर पर उतारेगी अधिकृत प्रत्याशी

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, जिला, जनपद और ग्राम पंचायत स्तर पर उतारेगी अधिकृत प्रत्याशी

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, जिला, जनपद और ग्राम पंचायत स्तर पर उतारेगी अधिकृत प्रत्याशी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: January 2, 2020 7:30 am IST

रायपुर: नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद जहां एक ओर राजनीतिक दलों के नेता शहर सरकार बनाने की कवायद में लगे हुए हैं वहीं, दूसरी ओर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भी तैयारी जारी है। इसी बीच कांग्रेस ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा की है।

Read More: ईसाई स्कूलों में पढ़कर बच्चे DM-SP तो बन जाते हैं, लेकिन विदेश जाकर सीख जाते हैं गौ मांस खाना, पढ़ाएं गीता भागवत: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

कांग्रेस ने तय किया है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चुनावी मैदान में कांग्रेस अपने अधिकृत प्रत्याशी उतोगी। कांग्रेस ने जिला, जनपद और ग्राम पंचायत के चुनावी मैदान में अधिकृत प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया है। इस संबंध में पार्टी ने कहा है कि उम्मीदवारों का चयन ज़िला और ब्लाक अध्यक्ष के द्वारा किया जाएगा। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस पार्टी द्वारा उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी।

Read More: RTI कार्यकर्ता भूपेंद्र सिंह पर ST/SC एक्ट के तहत मामला दर्ज, शराब के नशे में पुलिसकर्मियों से किया गाली-गलौज

इससे पहले प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने बुधवार को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के दो नए जिला संगठन का गठन करने का ऐलान किया था। पुनिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि प्रदेश में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और भिलाई में नए जिला संगठनों का गठन किया जाएगा। इन जिलों में जल्द जिला अध्यक्षों का चुनाव किया जाएगा।

Read More: 7th Pay Commission: मेडिकल टीचर्स को जल्द मिल सकती है सातवां वेतनमान की सौगात, दूर होगी वेतन विसंगती!


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"