कोरोना के बढ़ते केस पर आरक्षक ने उठाया सवाल, सोशल मीडिया में कही ये बात, SP ने किया सस्पेंड
कोरोना के बढ़ते केस पर आरक्षक ने उठाया सवाल, सोशल मीडिया में कही ये बात, SP ने किया सस्पेंड
ग्वालियर। इंदौर, भोपाल, ग्वालियर समेत 10 जिलों में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन फिर से सख्ती बरती रही है। वहीं दूसरी ओर कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर एक पुलिसकर्मी ने सवाल उठाया है।
Read More News: पश्चिम बंगाल सहित इन राज्यों में हार जाएगी भाजपा, सिर्फ असम में होगी जीत, NCP चीफ शरद पवार ने किया दावा
कोतवाली थाने में पदस्थ आरक्षक धर्मेंद पाठक ने सोशल मीडिया में किए पोस्ट में कोरोना के बढ़ते मामलों पर सवाल उठाया। लिखा कि चुनाव के समय ही कोरोना के केस कम क्यों हो जाता है। सवाल पर आरक्षक ने पाठक अपशब्द भी लिखे। पोस्ट के वायरल होते ही पुलिस विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं मामले की सूचना मिलते ही एसपी ने अमित सांघी तुरंत सस्पेंड कर दिया। वहीं अन्य पुलिसकर्मियों के इस तरह के पोस्ट नहीं लिखने की सलाह दी है।
Read More News: राजातालाब इलाके में चाकूबाजी, गोलू अंडा और डिक्कू वर्मा ने युवक को मारी चाकू, हुए फरार
100 से ज्यादा लोगों के कार्यक्रम के लिए लेनी होगी अनुमति
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन अब सख्त हो गया है। 100 से ज्यादा लोगों के कार्यक्रम के लिए अनुमति लेने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही सप्ताह में एक दिन बाजार बंद करने का आदेश जिला प्रशासन ने जारी किया है।
Read More News: पश्चिम बंगाल सहित इन राज्यों में हार जाएगी भाजपा, सिर्फ असम में होगी जीत, NCP चीफ शरद पवार ने किया दावा
वहीं दुकान खुलने पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने यह आदेश जारी किया है। बता दें कि जिले में एक बार फिर कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं सप्ताह में एक दिन बाजार बंद करने का नया आदेश जारी हुआ है।

Facebook


