सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह ने कहा- ‘गोपाल भार्गव कांग्रेस ज्वाइन करें, सम्मान के साथ स्वागत किया जाएगा’

Ads

सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह ने कहा- 'गोपाल भार्गव कांग्रेस ज्वाइन करें, सम्मान के साथ स्वागत किया जाएगा'

  •  
  • Publish Date - March 29, 2019 / 06:25 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

भोपाल। लोकसभा चुनाव करीब है ऐसे में राजनीतिक पार्टियों का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। वहीं इन दिनों भोपाल सीट को लेकर काफी गहमा-गहमी है। इसी दौरान मध्य प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव को ऑफर देते हुए कहा है कि गोपाल भार्गव बीजेपी में घुटन महसूस कर रहे हैं, तो कांग्रेस में आएं। उन्होंने कहा कि गोपाल भार्गव का सम्मान के साथ कांग्रेस में स्वागत किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:लोकसभा चुनाव 2019: ‘कांग्रेस ने ग्वालियर-चंबल की चारों सीटों पर जीतने का किया दावा’

इसके साथ ही सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह ने गोपाल भार्गव के जातिगत ट्वीट पर कहा कि ‘ये बीजेपी का निजी मामला है गोपाल भार्गव खुद भी जाति को मानते हैं। इसके चलते आज भी अपने नाम के आगे पंडित लिखते हैं’।

ये भी पढ़ें:हाईवे पर हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

बता दें नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने ट्वीट किया है कि, ”देश के राजनैतिक दलों को इस चुनाव में बहुत ही गंभीरता पूर्वक विचार करके यह तय करना चाहिए कि उन्हें जीत चाहिए या जाति। भारत की राजनीति में कोढ़ की तरह पनप रहे जातिवाद को समय रहते खत्म नहीं किया गया तो आने वाले वक्त में देश जातियों के कबीलों में बंट जाएगा।”

<blockquote class=”twitter-tweet” data-lang=”en-gb”><p lang=”hi” dir=”ltr”>देश के राजनैतिक दलों को इस चुनाव में बहुत ही गंभीरता पूर्वक विचार करके यह तय करना चाहिए कि उन्हें जीत चाहिए या जाति । भारत की राजनीति में कोढ़ की तरह पनप रहे जातिवाद को समय रहते खत्म नहीं किया गया तो आने वाले वक्त में देश जातियों के कबीलों में बंट जाएगा।</p>&mdash; Chowkidar Gopal Bhargava (Leader of Opposition) (@bhargav_gopal) <a href=”https://twitter.com/bhargav_gopal/status/1111445955688034304?ref_src=twsrc%5Etfw”>29 March 2019</a></blockquote>
<script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>