छत्तीसगढ़ में कोरोना विस्फोट ! 24 घंटे में मिले इतने नए मरीज, 8442 हुई कोरोना एक्टिव की संख्या

Ads

छत्तीसगढ़ में कोरोना विस्फोट ! 24 घंटे में मिले इतने नए मरीज, 8442 हुई कोरोना एक्टिव की संख्या

  •  
  • Publish Date - March 21, 2021 / 04:13 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज 1000  नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 208 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 10 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 3950 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: बीजेपी का घोषणा पत्र जारी, लड़कियों के लिए KG से PG तक मुफ्त शिक्षा, किसानों की बकाया 18,000 सम्मान निधि देने का वादा…जानिए संकल्प पत्र की बड़ी बातें

छत्तीसगढ़ में अब तक 3 लाख 24 हजार 153 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। वहीं  छत्तीसगढ़ में अब तक 3 लाख 11 हजार 761 मरीज स्वस्थ हुए हैं। छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या 8442 हो गई है।

ये भी पढ़ें:  नगर निगम के 3 वार्ड कंटेन्मेंट जोन घोषित, 14 दिनों …

जिलेवार मरीजों की संख्या-

दुर्ग- 345
राजनांदगांव- 28
बालोद- 8
बेमेतरा- 14
कवर्धा- 3
रायपुर- 321
धमतरी- 23
बलौदाबाजार- 16
महासमुंद- 17
गरियाबंद- 8
बिलासपुर- 93
रायगढ़- 16
कोरबा- 13
जांजगीर- 2
मुंगेली- 1
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 7
सरगुजा- 23
कोरिया- 19
सूरजपुर- 4
बलरामपुर- 1
जशपुर- 19
बस्तर- 8
कोंडागांव- 1
दंतेवाड़ा- 0
सुकमा- 1
कांकेर- 4
नारायणपुर- 1
बीजापुर- 4