कोरबा । पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। अपने प्रतिनिधि के संक्रमित होने के बाद ननकीराम क्वारंटाइन हो गए थे। लेकिन अब जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ननकीराम और उनके समर्थकों ने राहत की सांस ली है।
ये भी पढ़ें-JEE-NEET के परीक्षार्थियों के लिए वाहनों की व्यवस्था करने रायपुर कल…
इधर रविवार को कोरबा जिले के शहर और ग्रामीण अंचल में 15 मामले सामने आए हैं। कोरबा में महिला न्यायाधीश, उनका रीडर सहित 4 स्टाफ और स्टाफ कर्मचारी की बहन भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों में रेड अलर्ट, आगामी कुछ घंटों में…
शासकीय मेडिकल कॉलेज रायगढ़ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक ग्राम कर्रानारा से 2 महिला व 2 पुरुष सहित 4 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। करतला से मिले 3 पुरुष व 2 महिला मरीज न्यायालयीन कर्मचारी हैं। इनके अलावा कोरबा पुराना शहर के गांजा गली से एक 45 वर्षीय व्यवसायी, मिशन रोड से 40 वर्षीय महिला एवं शहीद भगत सिंह कालोनी एसईसीएल से 58 वर्षीय पुरुष कोरोना पॉजिटिव मिला है। इन सभी के सेंपल की जांच रायगढ़ के मेडिकल कॉलेज में कराई गई थी। जांच रिपोर्ट आने के उपरांत इन सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही इनकी ट्रैवल हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है। देर शाम आई दूसरी रिपोर्ट में नगर पालिक निगम के कार्यपालन अभियंता व गेवरा बस्ती से 7 वर्ष की बालिका व एक अन्य की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।