IBC24 से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कही बड़ी बात, कहा- मई-जून में बढ़ सकती है कोरोना संक्रमितों की संख्या

IBC24 से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कही बड़ी बात, कहा- मई-जून में बढ़ सकती है कोरोना संक्रमितों की संख्या

IBC24 से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कही बड़ी बात, कहा- मई-जून में बढ़ सकती है कोरोना संक्रमितों की संख्या
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: April 9, 2020 11:52 am IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कटघोरा में 7 नए मरीज मिलने के बाद एक बार फिर प्रदेश में कोराना संक्रमितों की संख्या 9 हो गई है। बता दें कि प्रदेश में अब तक कुल 18 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 9 लोगों को रिकवर कर अस्पताल से छुट्टी कर घर भेज दिया गया है। फिलहाल सभी सं​क्रमितों का इलाज जारी है। वहीं, 7 नए मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने हमारे चैनल IBC24 से बात करते हुए बड़ी बात कही है। मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि मई-जून संक्रमितों की संख्या और बढ़ सकती है। हालांकि सरकार ने हालात से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।

Read More: CGPSC Recruitment 2020: बीमा चिकित्सा पदाधिकारी के पदों पर निकली बंपर भर्ती, आज से करें आवेदन

सिंहदेव ने आगे बताया कि कोरबा कटघोरा से और मरीजों की पुष्टि हो सकती है। हमें इस बात की चिंता थी। ये सभी एक ही ग्रुप के हैं। इस क्षेत्र को सील कर दिया जाएगा। सरकार को इसी बात की चिंता थी कि ये फैल सकता है।

Read More: कोरोना संकट के बीच 50 MBBS डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा, संविदा पर रखे गए थे सभी डॉक्टर

हमने कोरोना संक्रमितों के लिए 4500 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। वहीं, रिम्स में भी 700 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। हालात को देखते हुए प्राइवेट अस्पतालों को लिया जाएगा। 400 परिवारों को क्वारंटीन किया गया है। आगे भी जांच जारी रहेगी।

Read More: एम्स के डॉक्टरों की पिटाई का मामला, पूर्व CM कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा- शर्मसार करने वाली घटना, सख्त कार्रवाई करें..

सिंहदेव ने कहा कि कटघोरा और कोरबा को बंद करने का फैसला लिया गया है। वहीं, कुछ स्थानों को और सील किया जा सकता है। संक्रमण अगर ज्यादा बढ़े तो लॉक डाउन आगे और बढ़ाया जा सकता है। संक्रमित पाए गए सभी लोग एक घटना से जुड़े हुए हैं।

Read More: सांई मेडिकल में ड्रग विभाग का छापा, अधीक दाम में मास्क और सेनिटाइजर बेचे जाने का खुलासा


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"