रीवा में कोरोना वायरस ने दी दस्तक, दो लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
रीवा में कोरोना वायरस ने दी दस्तक, दो लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
रीवा। रीवा में कोरोनावायरस ने दस्तक दे दी है जिसके बाद से जिलेभर में हड़कंप का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पॉजिटिव पाए गए दोनों लोगों को होम क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है। हालांकि प्रशासन के द्वारा लगातार लोगों से घर में सुरक्षित रहने की अपील की जा रही।
Read More News: सहायक जिला आबकारी अधिकारी सस्पेंड, अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ आयुक्त ने की कार्रवाई
देशभर में फैले कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए शासन और प्रशासन के द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं परंतु इसका संक्रमण है कि रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब रीवा में भी कोरोना वायरस अपने पैर पसारने शुरू कर दिया है। जिसके बाद से स्थानीय लोगों में हड़कंप का माहौल बन गया है।
Read More News: सीएम शिवराज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे साधु-संतों से, कोविड-19 की चुनौतियां एवं एकात्म बोध विषय पर करेंगे चर्चा
दरअसल बीते दिनों शहर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ राजेश सिंघल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके बाद तुरंत ही उनके घर और अस्पताल कोशिश किया गया था तथा उनके परिवारजनों सहित संपर्क में आए लोगों को होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया था और परिवारजनों के कोरोना सैंपल को जांच के लिए भेजा गया था।
Read More News: राजस्थान में कोरोना के 66 नए मामले और सामने आए, राज्य में 2328 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा
जिसके बाद आज उनकी बहन और बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसकी पुष्टि जिला चिकित्सा अधिकारी आर एस पांडे ने की। उन्हें तुरंत ही आईसोलेट कर दिया गया। आपको बता दें कि डॉ. राजेश सिंघल कैंसर मरीज होने के कारण दिल्ली में है तथा वहीं पर हुई उनकी जांच पर वह पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद से सक्रिय हुए रीवा जिला प्रशासन ने तुरंत ही उनके संपर्क में आए लोगों को होम क्वारेन्टाइन किया गया।
Read More News: जंगल में लकड़ी लेने गए दो ग्रामीणों को हाथी ने कुचला, दोनों की मौत, फैली दहशत

Facebook


