भोपाल। कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकार एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। बावजूद कोरोना संक्रमण के केस बढ़ते ही जा रहे हैं। वहीं ऐतिहातन के तौर पर सुरक्षा के कई उपाय भी किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब डेड बॉडी का भी सेनेटाइज किया जाएगा।
Read More News: सहायक जिला आबकारी अधिकारी सस्पेंड, अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ आयुक्त ने की कार्रवाई
अंतिम संस्कार से पहले डेड बॉडी का सेनेटाइज किया जाएगा। इसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके लिए भदभदा विश्राम घाट परिसर में सेनेटाइजेशन रूम बनाया गया है। कोरोना संक्रमण के सुरक्षा दृष्टि से यह रूम बनाया गया है।
Read More News: सीएम शिवराज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे साधु-संतों से, कोविड-19 की चुनौतियां एवं एकात्म बोध विषय पर करेंगे चर्चा
जानकारी के अनुसार चिता स्थल पर आने से पहले सेनिटाइजेशन रूम में डेड बॉडी को सेनेटाइज किया जाएगा। इसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि भदभदा विश्राम घाट में अब तक 6 कोरोना संक्रमित मरीजों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है।
Read More News: राजस्थान में कोरोना के 66 नए मामले और सामने आए, राज्य में 2328 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा