उम्मीदवारी को लेकर दीपक जोशी ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, कार्यकर्ता बोले- कांग्रेस से आए नेताओं की वजह से महसूस कर रहे असहज

उम्मीदवारी को लेकर दीपक जोशी ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, कार्यकर्ता बोले- कांग्रेस से आए नेताओं की वजह से महसूस कर रहे असहज

उम्मीदवारी को लेकर दीपक जोशी ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, कार्यकर्ता बोले- कांग्रेस से आए नेताओं की वजह से महसूस कर रहे असहज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: October 1, 2020 1:58 pm IST

भोपाल: तारिखों के ऐलान के बाद मध्यप्रदेश उपचुनाव को लेकर सियासी गलियारों में सरगर्मी चरम पर है। उपचुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने अपने अधिकतर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है तो वहीं भाजपा प्रत्याशियों के नाम की सूची आनी बाकी है। भाजपा नेता अपने नाम पर मुहर लगवाने के लिए पार्टी के बड़े नेताओं से लगातार संपर्क साध रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की है। इस दौरान उनके सैकड़ों समर्थक भी मौजूद थे। दोनों के बीच लंबे समय तक उम्मीदवारी और उपचुनाव को लेकर चर्चा हुई।

Read More: मुख्यमंत्री भूपेश 2 अक्टूबर को करेंगे ‘गांधी ग्राम’ का भूमिपूजन, ग्रामोद्योग को मिलेगा बढ़ावा

बैठक के बाद दीपक जोशी के समर्थकों ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि पार्टी में उनका सम्मान होना चाहिए। कांग्रेस से आए नेताओं की उम्मीदवारी को लेकर भाजपा नेता और कार्यकर्ता अपने आप में असहज महसूस कर रहे हैं।

Read More: क्वींस क्लब के संचालक को आबकारी विभाग ने थमया नोटिस, पूछा- क्यों न बार लाइसेंस कर दिया जाय रद्द

गौरतलब है कि हाटपिपलिया सीट को लेकर पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन कर अपनी दावेदारी पेश की। बता दें कि कांग्रेस और बीजेपी अभी उम्मीदवारों के नामों को लेकर चर्चा कर ही है। हाटपिपलिया सीट पर बीजेपी के सिंधिया समर्थक मनोज चौधरी संभावित टिकट के उम्मीदवार है। वहीं पार्टी के टिकट ऐलान से पहले ही नेता अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।

Read More: सोने-चांदी की कीमतों में फिर आई गिरावट, जानिए आज का भाव


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"