protest on 28 percent dearness allowance : 28 फीसदी महंगाई भत्ता करने की मांग हुई तेज, आज मंत्रालय में नहीं होगा काम, कर्मचारी जताएंगे विरोध

protest on 28 percent dearness allowance : 28 फीसदी महंगाई भत्ता करने की मांग हुई तेज, आज मंत्रालय में नहीं होगा काम, कर्मचारी जताएंगे विरोध

protest on 28 percent dearness allowance :  28 फीसदी महंगाई भत्ता करने की मांग हुई तेज, आज मंत्रालय में नहीं होगा काम, कर्मचारी जताएंगे विरोध
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: July 20, 2021 1:34 am IST

Protest on 28 percent dearness allowance

भोपाल केंद्रीय कर्मचारियों की तरह 28 फीसद महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग को लेकर मंत्रालय कर्मचारी आज विरोध प्रदर्शन करेंगे। जिसके चलते मंत्रालय में आज काम नहीं होगा। दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक मंत्रालय के गेट पर कर्मचारी विरोध जताएंगे।

Read More News: 26 जुलाई से 11वीं-12वीं और 5 अगस्त से 9वीं-10 वीं की कक्षाएं होंगी प्रारंभ, सरकार ने जारी की गाइडलाइन

बता दें कि कोरोना के कारण प्रदेश के कर्मचारियों को दो साल से वेतनवृद्धि और महंगाई भत्ते का लाभ नहीं मिला है। वहीं केंद्रीय कर्मचारियों की महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद अब राज्य के कर्मचारी वेतनवृद्धि को लेकर सरकार से गुहार लगा रहे हैं। वहीं आज अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी काम बंद कर हड़ताल कर विरोध जताएंगे।

Read More News:  चुनावी चक्रव्यूह…MP तैयार! कोरोना की दूसरी लहर में प्रदेश में मचे हाहाकार के बाद जनता का मिजाज सरकार के काम पर मुहर लगाएगी? 

कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें भी केंद्रीय कर्मचारियों की तरह महंगाई भत्ते में 28 फीसद का लाभ दिया जाए। बता दें कि वित्त विभाग ने महंगाई भत्ते और एरियर को लेकर प्रस्ताव तैयार किया है। संभावना जताई जा रही है कि कर्मचारियों को विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही इसका ​लाभ दिया जा सकता है।

Read More News:  नकली नोट-ड्रग्स…नई मंडी! इन कारोबार को रोकने के लिए क्या कर रही है शासन-प्रशासन? 


लेखक के बारे में

A tech enthusiast, I am eager to dive into the world of internet. I have been in the field of blogging and digital marketing for almost 4 years. I am a Junior DME in IBC24.