किसानों की पूर्ण कर्ज माफी की मांग,कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में सिखाएंगे सबक

किसानों की पूर्ण कर्ज माफी की मांग,कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में सिखाएंगे सबक

किसानों की पूर्ण कर्ज माफी की मांग,कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में सिखाएंगे सबक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: February 14, 2019 10:11 am IST

पखांजूर। विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में किसानों की पूर्ण कर्ज माफी का वादा किया गया था।चुनाव जीतने के बाद कर्जमाफी को लेकर तमाम दावे भी किए,लेकिन आज तक किसानों की कर्ज माफ नहीं होने से किसान परेशान हैं और अपना आक्रोश भी दिखा रहे हैं । पखांजूर के किसानों ने राज्य की कांग्रेस सरकार को चेता दिया है कि यदि जल्द किसानों की कर्ज माफ नही किए गए तो लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाया जाएगा । किसानों ने कर्जमाफी के लिए जल्द आंदोलन करने की बात कही है।

ये भी पढ़ें-धरमजीत ने उठाया स्काईवॉक का मुद्दा, कहा- बस चले तो चलवा दूं बुलडोजर, ताम्रध्वज ने की जांच की

दरअसल विधानसभा चुनाव के पहले पखांजुर क्षेत्र में राहुल गांधी ने अपनी चुनावी सभा में ऐलान किया था। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर 10 दिनों में सभी किसानों की पूर्ण कर्ज माफ किया जाएगा। लेकिन कांग्रेस के सत्ता में आए तीन माह हो गए हैं,बावजूद इसके अभी भी किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ है। किसानों ने कांग्रेस पार्टी पर छल से वोट हासिल करने का आरोप लगाया है ।

ये भी पढ़ें- दिल्ली का बॉस कौन, सुप्रीम कोर्ट में दो जजों की पीठ ने दिया खंडित फैसला, मामला बड़ी बेंच के पास

किसानों में रोष है कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में सभी किसानों की कर्ज माफ करना स्पष्ट था,लेकिन अब राष्ट्रीयकृत बैंकों का ऋण माफ नहीं किया जा रहा है। किसानों ने कांग्रेस सरकार पर दोहरी नीति अपनाने और छल करने का आरोप लगाते हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट नहीं देने की बात कही है । विपक्ष के जनप्रतिनिधियों ने भी किसानों की मांगों का समर्थन किया है। बीजेपी और अन्य विपक्षी दलों ने कांग्रेस पर वादखिलाफी का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार को धोखा देने वाली सरकार बताया है । वही कांग्रेस पार्टी के जिला महामंत्री ने लोकसभा चुनाव के पहले सभी बैंकों से लिए गए कर्ज के माफ किए जाने का भरोसा किसानों को दिया है।


लेखक के बारे में