शहर में रविवार को भी खुली रहेंगी दुकानें, जिला कलेक्टर ने जारी किए निर्देश
शहर में रविवार को भी खुली रहेंगी दुकानें, जिला कलेक्टर ने जारी किए निर्देश
जबलपुर: कोरोना संक्रमण के बीच केंद्र सरकार ने अनलॉक 4 के लिए गाइडलान जारी कर दी है। अनलॉक 4 में सरकार ने कई सेवाओं को छूट दी है। वहीं, लॉकडाउन को लेकर सरकार ने निर्देश दिया है कि केंद्र की सलाह के बिना अब लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। केंद के निर्देशानुसार जबलपुर में भी साप्ताहिक लाकडाउन हटा दिया गया है। इस संबंध में जिला कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है।
जिला कलेक्टर की ओर से जारी निर्देश के अनुसार अब शहर में रविवार को बाजार और दुकानें खुली रहेंगी। यानि रविवार को लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा।
Read More: कल सीएम भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की करेंगे समीक्षा


Facebook


