घबराएं नहीं सर्दी, जुकाम की तरह है कोरोना ! कैबिनेट बैठक में सीएम ने साझा किए अपने अनुभव

Ads

घबराएं नहीं सर्दी, जुकाम की तरह है कोरोना ! कैबिनेट बैठक में सीएम ने साझा किए अपने अनुभव

  •  
  • Publish Date - July 28, 2020 / 07:41 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

भोपाल। कोरोना संक्रमित होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अस्पताल में भर्ती हैं और अपना इलाज करा रहे हैं। सीएम शिवराज बीमारी में भी लगातार एक्शन मोड पर हैं। सीएम शिवराज ने मंगलवार को वर्चुअल कैबिनेट बैठक बुलाई । बैठक के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपने स्वस्थ होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कैबिनेट बैठक में बताया कि कल से बुखार की शिकायत नहीं हुई एवं खांसी भी नियंत्रित है। हमें अपने छोटे-मोटे काम स्वयं करते रहना चाहिए।

ये भी पढ़ें- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बाघों की मौत पर जताई चिंता, अपनी ही सरकार …

कोरोना से बिल्कुल घबराने को जरूरत नहीं है, समय पर सचेत होकर बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है। कोरोना के बारे में समय पर पता चल जाए तो ये लाइलाज़ बीमारी नहीं है, सर्दी,जुकाम और बुखार की तरह ही है।

ये भी पढ़ें- जनहित में IBC 24 की खबर का बड़ा असर, स्वास्थ्य विभाग ने हजारों पदों…

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि इस संक्रमण से डर तभी है, जब यह लंग्स तक पहुंच जाए। यदि किसी को लक्षण दिखें तो तुरंत चिकित्सकों का परामर्श लें । जिससे इस पर नियंत्रण किया जा सके,मैं ने मंत्रीगणों से संवाद कर कोरोना की स्थिति का जायज़ा लिया है।