जो कहा सो किया… किसान हितैषी भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ी संस्कृति और अस्मिता को आधार बनाकर किया विकास, देखें ये रिपोर्ट

Ads

जो कहा सो किया... किसान हितैषी भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ी संस्कृति और अस्मिता को आधार बनाकर किया विकास, देखें ये रिपोर्ट

  •  
  • Publish Date - December 17, 2020 / 02:31 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

रायपुर। भूपेश सरकार के आज 2 साल पूरे हो गए हैं। इस अहम पड़ाव पर राज्य सरकार चंदखुरी के कौशल्या माता मंदिर में जश्न मनाएगी। सरकार के मंत्री कांग्रेस ने जो कहा सो किया” टैगलाइन के साथ सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये जनता तक पहुंचा रहे हैं। कांग्रेस का दावा है कि सरकार ने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का नारा दिया और प्रदेश को नई दिशा के साथ आगे बढ़ाने का काम किया.. आज लोगों के लिए ” भूपेश है तो भरोसा है” नया नारा बन गया है। हालांकि बीजेपी इससे इत्तेफाक नहीं रखती। देखिए ये रिपोर्ट।

Read More News: लव-सेक्स और धोखा, नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाया, फिर संबंध बनाकर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूले 7 लाख

करीब 2 साल पहले भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में 15 सालों से काबिज बीजेपी को सत्ता से बाहर किया था। वो 17 दिसंबर 2018 का दिन था। इसी दिन छत्तीसगढ़ को एक ऐसा मुख्यमंत्री मिला जिसने प्रदेश में विकास के लिए छत्तीसगढ़ी संस्कृति और अस्मिता को आधार बनाया। गांव, किसान और आदिवासियों के उत्थान पर सबसे ज्यादा फोकस किया। अब जब भूपेश सरकार को दो साल पूरे हो रहे हैं। तो सरकार के मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार की 2 साल की उपलब्धियां गिना रहे हैं, जो कहा सो किया। कांग्रेस संगठन इसी टैगलाइन के साथ सरकार के कामों और योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर रही है।

Read More News: किसान आंदोलन के बीच संत बाबा राम सिंह ने गोली मारकर की खुदकुशी, राहुल गांधी ने ट्वीट कर जताई

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक पिछले 2 साल में सरकार ने किसान, आदिवासी, युवा, महिला सभी वर्गों के लिए काम किया है। बहरहाल कांग्रेस जहां भूपेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित रही है। वहीं विपक्ष सरकार के दो साल के कार्यकाल पर तंज कसते हुए सरकार की नाकामियों का कच्चा-चिट्ठा जनता के बीच खोलने की तैयारी कर रही है।

Read More News: महाराष्ट्र में भाजपा के 10 विधायक पार्टी से असंतुष्ट, राकांपा प्रदेश अध्यक्ष का 

भूपेश सरकार के इस अहम पड़ाव को लेकर कांग्रेस के पास उपलब्धियों की लंबी लिस्ट है, तो वहीं बीजेपी के पास आरोपों की झड़ी। ऐसे में सवाल है कि आखिर इन दो साल में कहां पहुंचा छत्तीसगढ़ और आगामी 3 साल के लिए कांग्रेस सरकार का क्या है एक्शन प्लान?

Read More News: इंस्टाग्राम भारत में कर रही है ‘इंस्टाग्राम लाइट’ का परीक्षण.. जानिए क्या है ये

छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार के 2 साल पूरे होने को लेकर कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार की 2 साल की उपलब्धियां गिनाई। चौबे ने कहा कि सरकार बनने के साथ ही हमने “गढ़बो नवा छत्तीसगढ़” का नारा दिया और छत्तीसगढ़ को नई दिशा के साथ आगे बढ़ाने का काम किया। आज लोगों के लिए ” भूपेश है तो भरोसा है” नया नारा बन गया है। सरकार ने छत्तीसगढ़ी अस्मिता की पहचान बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की योजना का फायदा किसी को नहीं मिला, जबकि छत्तीसगढ़ की राजीव गांधी न्याय योजना का फायदा लाखों लोगों को मिला। मंदी के दौर में भी छत्तीसगढ़ के बाजार गुलजार रहे। मंत्री रविन्द्र चौबे ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार ने जो कहा वो किया। सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही उन्होंने पिछली बीजेपी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले 15 साल तक भ्रष्टाचार का राज था।

Read More News:  EOW ने करोड़ों की बैंक धोखाधड़ी के मामले में दर्ज की FIR, लोन के लिए जमा कंपनी के दस्तावेज निकले फर्जी

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/gdXLBvRXA00″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>