Wrong estimation of metrological department : मौसम विभाग के गलत अनुमान से भड़के किसान, कहा- अब तक सच नहीं हुआ

Wrong estimation of metrological department : मौसम विभाग के गलत अनुमान से भड़के किसान, कहा- अब तक सच नहीं हुआ

Wrong estimation of metrological department : मौसम विभाग के गलत अनुमान से भड़के किसान, कहा- अब तक सच नहीं हुआ
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: July 20, 2021 4:48 am IST

Wrong estimation of metrological department

उज्जैन, उन्हेंल। भारतीय किसान संघ ने मौसम विभाग के लगाए जा रहे हैं बारिश का अनुमान को लेकर प्रदर्शन किया है। यहां पर भारतीय किसान संघ के किसानों ने तरणताल से कोठी स्थित कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला और एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी को प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा।

Read More News: 26 जुलाई से 11वीं-12वीं और 5 अगस्त से 9वीं-10 वीं की कक्षाएं होंगी प्रारंभ, सरकार ने जारी की गाइडलाइन

किसान नेता का कहना है कि मौसम विभाग द्वारा बारिश को लेकर समय-समय पर कई अनुमान लगाए गए हैं जो कि अब तक सच साबित नहीं हुए ऐसे में हमारे किसान भाइयों ने मौसम विभाग की भविष्यवाणी पर भरोसा करते हुए खेतों में फसल की बोवनी कर दी।

Read More News:  चुनावी चक्रव्यूह…MP तैयार! कोरोना की दूसरी लहर में प्रदेश में मचे हाहाकार के बाद जनता का मिजाज सरकार के काम पर मुहर लगाएगी?  

लेकिन बारिश नहीं होने के कारण किसानों को फसलों का नुकसान हुआ है। भारतीय किसान संघ का यह भी आरोप है कि मौसम विभाग देश के किसानों को धोखा देने का काम कर रहा है। नाराज किसानों ने पुतला फूंका।भारतीय किसान संघ के इस प्रदर्शन के दौरान कोठी स्थित कलेक्टर कार्यालय पर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने कोठी भवन चौराहे पर मौसम विभाग और सोयाबीन अनुसंधान केंद्र का पुतला जलाया।

Read More News:  नकली नोट-ड्रग्स…नई मंडी! इन कारोबार को रोकने के लिए क्या कर रही है शासन-प्रशासन? 


लेखक के बारे में

A tech enthusiast, I am eager to dive into the world of internet. I have been in the field of blogging and digital marketing for almost 4 years. I am a Junior DME in IBC24.