12 मई तक किसानों को मिलेगी ’राजीव गांधी न्याय योजना’ की राशि, सीएम भूपेश बघेल ने किया ऐलान

12 मई तक किसानों को मिलेगी ’राजीव गांधी न्याय योजना’ की राशि, सीएम भूपेश बघेल ने किया ऐलान

12 मई तक किसानों को मिलेगी ’राजीव गांधी न्याय योजना’ की राशि, सीएम भूपेश बघेल ने किया ऐलान
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: January 24, 2021 11:10 am IST

दुर्गः प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल रविवार को चेटवा मनवा कुर्मी समाज के 75वें अधिवेशन में शामिल हुए। यहां कुर्मी समाज के पदाधिकारियों ने सीएम भूपेश बघेल का जोरदार स्वागत किया है। वहीं, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम बघेल ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना की राशि 21 मई तक मिलेगी। बता दें कि इस योजना के तहत सरकार ने किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार रुपए देने का ऐलान किया है।

Read Mroe: इस राज्य में एक फरवरी से खुलेंगे स्कूल, 17 मार्च से होंगी SSC की परीक्षायें

क्या है ’राजीव गांधी न्याय योजना’
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करने और किसानों को उनकी उपज का सही दाम दिलाने के लिए ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ शुरू की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि यानि 21 मई 2020 को पर इस योजना को लॉन्च किया था। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत तहत किसानों को सहकारी समिति के माध्यम से उपार्जित मात्रा के आधार पर अधिकतम 10 हजार रुपए प्रति एकड़ की दर से सहायता राशि देगी।

Read More: 70 किलो ड्रग्स मामले में सामने आया अंडरवर्ल्ड कनेक्शन, मुंबई बम धमाके के आरोपी गिरफ्तार

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"