BJP पार्षद और NSUI नेता के बीच हुई जमकर मारपीट, शादी समारोह के दौरान गाड़ी पार्क करने को लेकर हुआ था विवाद

Ads

BJP पार्षद और NSUI नेता के बीच हुई जमकर मारपीट, शादी समारोह के दौरान गाड़ी पार्क करने को लेकर हुआ था विवाद

  •  
  • Publish Date - July 2, 2021 / 03:39 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

अंबिकापुर: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र ये BJP पार्षद और NSUI नेता के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में गाड़ी पार्क करने को लेकर BJP पार्षद और NSUI नेता आपस में भिड़ गए, जिसके बाद दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। मामले को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

Read More: सीएम तीरथ रावत ने रात 9.30 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं इस्तीफे का ऐलान

मिली जानकारी के अनुसार NSUI नेता शुभम जायसवाल अपने साथियों के साथ एक शादी समारोह में पहुंचे थे। इसी दौरान इस कार्यक्रम में BJP पार्षद दूधनाथ अपने साथियों के साथ पहुंचे। यहां गाड़ी पार्क करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Read More: लगातार दूसरे दिन बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले, प्रदेश में आज हुए 54 मरीज स्वस्थ