राकेश सिन्हा के बयान पर वित्त मंत्री तरुण भानोत का पलटवार, कहा- बीजेपी नहीं करती संविधान और शहीदों का सम्मान

Ads

राकेश सिन्हा के बयान पर वित्त मंत्री तरुण भानोत का पलटवार, कहा- बीजेपी नहीं करती संविधान और शहीदों का सम्मान

  •  
  • Publish Date - April 20, 2019 / 01:16 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:41 PM IST

जबलपुर । लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच आरएएस विचारक और टीवी डिबेट में सम्मिलित होने वाले राकेश सिन्हा के बयान पर मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री तरुण भानोत ने पलटवार किया है। राकेश सिन्हा ने कहा था कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस के 7 विधायकों बीजेपी के संपर्क में हैं। राकेश सिन्हा के बयान पर प्रदेश सरकार के वित्तमंत्री तरुण भनोत ने जबलपुर में मीडिया से बात करते हुए राकेश सिन्हा को आड़े हाथों लिया।

ये भी पढ़ें- साध्वी को नहीं मिली रोड शो की अनुमति, कांग्रेस विधायक ने दिग्विजय स…

मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री तरुण भानोत ने कहा कि बीजेपी शहीदों का तो अपमान करती है लेकिन वो संविधान का भी सम्मान नहीं करती है। तरुण भनोत ने कहा कि राकेश सिन्हा को सोचना चाहिए कि क्या एक चुनी हुई सरकार को गिराने की बात करना उन्हें शोभा देता है। तरुण ने कहा कि वो राकेश सिन्हा के संपर्क में नहीं हैं लेकिन सिन्हा के बयान से बीजेपी और आरएसएस की सोच जरुर साफ होती है।