नाबालिग जमलो मड़कम की मौत को लेकर तेलंगाना के संबंधित नियोजक और एजेंट के खिलाफ FIR, जानिए क्या है मामला?

नाबालिग जमलो मड़कम की मौत को लेकर तेलंगाना के संबंधित नियोजक और एजेंट के खिलाफ FIR, जानिए क्या है मामला?

नाबालिग जमलो मड़कम की मौत को लेकर तेलंगाना के संबंधित नियोजक और एजेंट के खिलाफ FIR, जानिए क्या है मामला?
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: April 22, 2020 6:40 pm IST

बीजापुर: जिले की नाबालिग बालिका जमलो मड़कम की मृत्यु के मामले को लेकर बीजापुर श्रम निरीक्षक ने तेलंगाना के संबंधित नियोजक और एजेंट कुमारी सुनीता मरकामी के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। ​मामले में शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है।

Read More: पीएम मोदी ने आयरलैंड के प्रधानमंत्री डॉ. लियो वाराडकर से की फोन पर बात, कोरोना संक्रमण और नियंत्रण पर हुई चर्चा

गौरतलब है कि लॉकडाउन के कारण देशभर में कई लोगों के रोजगार छिन गए हैं। बड़े शहर गए लोग अपने गांव लौटना चाह रहे। इस आस में कि रूखी-सूखी ही सही, लेकिन दो वक्त राेटी का जुगाड़ हो सके। यही आस लिए तेलंगाना के पेरूर गांव से 12 साल की मासूम पैदल अपने छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गांव आदेड़ के लिए चली। रास्ते में तबीयत बिगड़ गई, फिर भी तीन दिन में करीब 100 किमी का सफर पूरा किया। लेकिन अपने गांव से महज 14 किमी पहले बच्ची ने दम तोड़ दिया। उसके साथ गांव के 11 दूसरे लोग भी थे, लेकिन जंगल के रास्ते उसे किसी तरह का इलाज नहीं मिल सका।

Read More: बड़ी राहत: दो और संक्रमितों ने जीती कोरोना से जंग, अब छत्तीसगढ़ में कुल 8 एक्टिव मरीज

साथ के लोग यही बता सके कि बच्ची के पेट में दर्द हो रहा था। बीजापुर के आदेड़ गांव की जमलो मड़कम अपने ही गांव के कुछ लोगों के साथ रोजगार की तलाश में दो महीने पहले तेलंगाना के पेरूर गांव गई हुई थी। वहां उन्हें मिर्ची तोड़ने का काम मिला। लाॅकडाउन में काम बंद हो गया, इन्होंने कुछ दिन तो वहीं बिताए। किसी तरह खाने-पीने का इंतजाम किया। लेकिन लॉकडाउन लंबा खिंचने के बाद इनके सामने रोटी का संकट खड़ा हाे गया, तब 16 अप्रैल को जमलो और गांव के 11 दूसरे लोग तेलंगाना से वापस बीजापुर के लिए पैदल ही निकले। दूसरे दिन जमलो की तबीयत बिगड़ी, किसी तरह 17 तारीख बीती, यह दल करीब 100 किमी चलकर 18 अप्रैल को मोदकपाल इलाके के भंडारपाल गांव के पास ही पहुंचा था कि जमलो ने दम तोड़ दिया। जमलो अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी।

Read More: तीन सुरक्षा संस्थानों को SDM ने थमाया नोटिस, सोशल डिस्टेंस के नियमों का नहीं हो रहा था पालन


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"