जूते की दुकान में लगी भीषण आग, दमकल की टीम मौके पर मौजूद, लाखों के नुकसान की आशंका
जूते की दुकान में लगी भीषण आग, दमकल की टीम मौके पर मौजूद, लाखों के नुकसान की आशंका
इंदौर। शहर के कनाडिया थाना इलाके में स्थित जूते की दुकान में भीषण आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।
Read More News:खुशखबरीः नर्सिंग कोर्स कर रहे 80 हजार स्टूडेंट्स को मिलेगा जनरल प्रमोशन, इस आधार पर लिया गया निर्णय
आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि आज सुबह स्थानीय लोगों ने जूते की दुकान में धुआं उठते हुए देखा, वहीं कुछ देर में आग भीषण हो गई। मौके पर लोगों ने इसकी सूचना दमकल को दी।
Read More News: छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने खोला मोर्चा, विभिन्न मांगों को लेकर करेंगे प्रदर्शन
अभी दमकल की टीम आग को बुझाने में लगी हुई है। वहीं आग से लाखों रुपए नुकसान की आशंका जताई है। मौके पर कनाडिया पुलिस भी मौजूद है।
Read More News:बीजेपी का आज प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं को दी जाएगी ट्रेनिंग, पूर्व CM रमन सिंह होंगे शामिल

Facebook


