पहले करती है शादी, फिर रेप केस में फंसाने की धमकी देकर युवकों से ऐंठती है पैसे, जानिए लूटेरी दुल्हन के कारनामे

पहले करती है शादी, फिर रेप केस में फंसाने की धमकी देकर युवकों से ऐंठती है पैसे, जानिए लूटेरी दुल्हन के कारनामे

पहले करती है शादी, फिर रेप केस में फंसाने की धमकी देकर युवकों से ऐंठती है पैसे, जानिए लूटेरी दुल्हन के कारनामे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: October 4, 2020 1:42 pm IST

भोपाल: राजधानी भोपाल से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने एक ऐसी महिला को एफआईआर दर्ज किया ​है। बताया जा रहा है कि जालसाज महिला युवकों से पहले शादी करती और उसके बाद उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठती थी। महिला के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल मामले में पुलिस की कार्रवाई कर रही है।

Read More: #IBC24AgainstDrugs मुहिम का बड़ा असर: प्रतिबंधित नशीली दवाईयां बेचने के आरोप में मेडिकल संचालक गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार छोला मंदिर थाने में एक महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। पीड़ित युवक का आरोप है कि महिला ने शादी कर उससे 5 लाख रुपए ऐंठ लिए। पीड़ित का कहना है कि पैसे नहीं देने पर वह दुष्कर्म का मामला दर्ज करने की धमकी देती थी। मामले में युवक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज किया गया है।

Read More: #IBC24AgainstDrugs: IG रतनलाल डांगी की बड़ी कार्रवाई, 2 ASI को किया निलंबित, नशे का कारोबार करने वालों को संरक्षण देने का आरोप

बताया गया कि महिला ने ऐसा पहली बार नहीं किया है, इससे पहले भी उसने कई युवकों को अपने जाल में फंसाकर उनसे पैसे लूटे हैं। वहीं, आरोपी महिला ने कई युवकों के खिलाफ कई थानों में रेप, छेड़छाड़ सहित अन्य मामले दर्ज कराए हैं।

Read More: बॉलीवुड को एक और झटका, 27 वर्षीय मशहूर एक्ट्रेस का निधन, फिल्म ‘लाइफ की तो लग गई’ से की थी करियर की शुरूआत


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"