Road Safety World Series 2021 का पहला सेमीफाइनल 17 को, सीएम भूपेश बघेल ने विधायकों को किया आमंत्रित

Ads

Road Safety World Series 2021 का पहला सेमीफाइनल 17 को, सीएम भूपेश बघेल ने विधायकों को किया आमंत्रित

  •  
  • Publish Date - March 13, 2021 / 02:36 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित रोड सेफ्टी टी-20 वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज के 17 मार्च को खेले जाने वाले पहले सेमीफाइनल मैच को देखने के लिए प्रदेश के सभी विधायकों को आमंत्रित किया है।

Read More: सीएम शिवराज ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से की मुलाकात, इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

बता दें कि आज रोड सेफ्टी टी-20 वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज प्रतियोगिता में भारत लेजेंड्स और साउथ आफ्रिका के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में सचिन तेंदुलकर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों 56 रन बनाकर क्रिज पर डटे हुए हैं। वहीं, एस बद्रीनाथ भी 33 गेंदों में 41 रन बनाए हैं।

Read More: किन्नर निकली नई नवेली दुल्हन! दूल्हे को लगा सदमा, थाने में घंटो चला हंगामा, मायूसी में बदली घर वालों की खुशी