राजभाषा दिवस पर छत्तीसगढ़ी में होगी विधानसभा की कार्यवाही, राजभाषा में पूछा जाएगा प्रश्न, जवाब भी छत्तीसगढ़ी में

राजभाषा दिवस पर छत्तीसगढ़ी में होगी विधानसभा की कार्यवाही, राजभाषा में पूछा जाएगा प्रश्न, जवाब भी छत्तीसगढ़ी में

राजभाषा दिवस पर छत्तीसगढ़ी में होगी विधानसभा की कार्यवाही, राजभाषा में पूछा जाएगा प्रश्न, जवाब भी छत्तीसगढ़ी में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: November 28, 2019 5:11 am IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। सदन की सबसे पहले स्पीकर चरणदास महंत ने सभी विधायकों को छत्तीसगढ़ी राज्य भाषा दिवस की बधाई दी। साथ ही यह निर्देश दिया कि आज सदन की पूरी कार्रवाही छत्तीसगढ़ी में होगी। उन्होंने कहा कि सदन में मौजूद सभी सदस्य छत्तीसगढ़ी में ही प्रश्न करेंगे और जवाब भी छत्तीसगढ़ी भाषा में दिया जाएगा।

Read More: थाने में हुई फायरिंग, आरक्षक के पैर पर लगी गोली, मचा हड़कंप

इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ी भाषा संस्कृति को आगे बढ़ाने और सम्मान दिलाने का काम किया है। जनता महसूस कर रही है अब छत्तीसगढ़ी की सरकार है। आज की व्यवस्था के लिए अध्यक्ष चरणदास महंत को बधाई।

Read More: उद्धव की ताजपोशी में मोदी-शाह को न्योता, तीनों पार्टियों से ये मंत्री भी लेंगे शपथ.. देखिए

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ी दिखाने का विषय हो गया है, अपनाने का नहीं है। मंत्रालय और अन्य सरकारी विभाग में छत्तीसगढ़ी नहीं मिलती है। छत्तीसगढ़ी भाषा को वो सम्मान नहीं मिल रहा है।

Read More: नक्सलियों की मांग, 2700 रुपए हो धान का समर्थन मूल्य, किसानों को मिले 400 बोनस

सदन की कार्रवाही छत्तीसगढ़ी में किए जाने को लेकर पूर्व सीएम अजीत जोगी ने स्पीकर चरणदास महंत को बधाई दी है। जोगी ने कहा कि मैं सीएम पद की शपथ छत्तीसगढ़ी में लेना चाहता था, लेकिन लेकिन राजभाषा का दर्जा नहीं मिलने के कारण मैं छत्तीसगढ़ी में भाषण नहीं दे पाया था।

Read More: परिजन सोचते रहे कि बच्चे पढ़ाई कर ​रहे, इधर दोनों छात्राओं ने जहर खाकर कर ली खुदकुशी, जानिए…


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"