70 हजार की रिश्वत लेते फूड इंस्पेक्टर गिरफ्तार, शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त पुलिस ने की कार्रवाई

Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: June 4, 2019 5:29 am IST

छतरपुर। सागर लोकायुक्त टीम ने बड़ामलहरा में पदस्थ फूड इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। फूड इंस्पेक्टर सचिन श्रीवास्तव ने बंधा समिति के सेल्समेन अजय से गेहूं खरीदी में 70 हजार की रिश्वत मांगी थी।

ये भी पढ़ें- कमलनाथ सरकार का बड़ा फैसला, अपील करने वाले किसानों और राजनीतिक दलों…

फूड इंस्पेक्टर सचिन श्रीवास्तव माल क्लियर करने को लेकर सेल्समेन अजय से रिश्वत मांग रहा था। जिसकी शिकायत अजय ने लोकायुक्त टीम से की थी। जांच उपरांत शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया। सेल्समेन अजय ने जैसे ही रिश्वत की रकम फूड इंस्पेक्टर सचिन श्रीवास्तव को सौंपी,टीम ने उन्हें धरदबोचा।

ये भी पढ़ें- टेस्ट और टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी करेगा ये शहर, लंबे अं…

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी फूड इंस्पेक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर लिया है। लाकयुक्त पुलिस सचिन श्रीवास्तव के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

लेखक के बारे में