वन मंत्री अकबर ने की कवर्धा जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा, मरीजों के बेहतर इलाज के लिए दिए निर्देश

वन मंत्री अकबर ने की कवर्धा जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा, मरीजों के बेहतर इलाज के लिए दिए निर्देश

वन मंत्री अकबर ने की कवर्धा जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा, मरीजों के बेहतर इलाज के लिए दिए निर्देश
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: April 22, 2021 5:12 pm IST

रायपुरः वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहम्मद अकबर ने आज राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में वर्चुअल बैठक के माध्यम से कबीरधाम जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में चर्चा करते हुए जिला कलेक्टर कबीरधाम को जिले में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के बेहतर इलाज के लिए हर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके तहत उन्होंने अस्पतालों में आवश्यक संसाधनों को बढ़ाने सहित उनके शीघ्र आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया।

Read More: पीएम मोदी ने कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर बुलाई हाई लेवल मीटिंग, हो सकता है बड़ा फैसला

उल्लेखनीय है कि वन मंत्री अकबर स्वयं होम आइसोलेशन में रहते हुए दूरभाष से कोरोना संक्रमण की स्थिति के बारे में प्रतिदिन लगातार समीक्षा करते रहे हैं। उनके प्रयासों का परिणाम है कि कबीरधाम जिला में कोई भी संक्रमित व्यक्ति चिकित्सा सुविधा से वंचित नहीं है। इन्हें ऑक्सीजन युक्त बेड का अभाव भी नहीं हुआ। उन्होंने समीक्षा के दौरान टेस्टिंग किट, रेमडेसिविर, स्टेरायड तथा ऑक्सीजन आदि जिन दवाईयों की व्यवस्था जिला स्तर के प्रयासों से संभव नहीं हो रही है, उनकी भी व्यवस्था उच्च स्तर से शीघ्र करने के लिए आश्वस्त किया। वन मंत्री अकबर ने इस दौरान कवर्धा जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज कर रहे निजी अस्पतालों के संचालकों तथा डॉक्टरों से भी चर्चा की। उन्होंने कोरोना संक्रमित मरीजों के तत्परता से इलाज सुविधा के लिए निजी अस्पतालों की मांग के अनुरूप ऑक्सीजन सिलेण्डर तथा रेमडेसिविर आदि आवश्यक दवाईयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के संबंध में कलेक्टर को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने निजी अस्पतालों के डॉक्टरों से भी चर्चा करते हुए कहा कि वे शासकीय अस्पतालों में आवश्यकता के अनुरूप कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए अपना समय देवें। जिस पर निजी अस्पताल डॉक्टरों द्वारा अपनी सहमति जताई गई।

Read More: शादी समारोह के लिए मिलेगी केवल दो घंटे की अनुमति, ज्यादा समय लिया तो देना होगा 50 हजार रुपए

वन मंत्री अकबर ने समीक्षा करते हुए कबीरधाम जिले में कोरोना से संक्रमित मरीजों के बेहतर उपचार और वहां संचालित कोविड केयर सेंटरों में मेडिकल तथा मानव संसाधनों बढ़ाने और महामारी से निपटने के लिए हर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि वन मंत्री अकबर की पहल पर कबीरधाम जिले में कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम और पीड़ितों की सहायता के लिए हाल ही में 50 लाख रूपए की मंजूरी दी गई है। इस राशि का जिले में स्थित कोविड अस्पतालों में वेंटिलेटर, आईसीयू और ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था पर खर्च किया जाएगा। इसी तरह कोरोना संक्रमित सभी जरूरतमंद मरीजों को ऑक्सीजन की सुगम आपूर्ति हो, इसके लिए 85 नग ऑक्सीजन सिलेण्डर भी उपलब्ध करा दिया गया है। इसके अलावा आज 100 ऑक्सीजन सिलेण्डर अतिरिक्त रूप से भेजा जा रहा है। बैठक में कलेक्टर कबीधाम रमेशचन्द्र शर्मा ने जिले में कोरोना के संक्रमण की स्थिति और रोकथाम के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी तथा निजी अस्पताल के संचालक तथा चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।

Read More: बदमाशों ने बस रोककर मजदूरों को लाठी-डंडों से पीटा, महिला सहित तीन घायल


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"