ओम प्रकाश राठिया के निधन पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने जताया शोक, कहा- हमने आज एक सच्चे कार्यकर्ता को खो दिया

Ads

ओम प्रकाश राठिया के निधन पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने जताया शोक, कहा- हमने आज एक सच्चे कार्यकर्ता को खो दिया

  •  
  • Publish Date - December 31, 2020 / 11:34 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

रायपुरः पूर्व विधायक और भाजपा नेता ओम प्रकाश राठिया का गुरुवार को निधन हो गया। राठिया को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद रायपुर एम्स में भर्ती किया गया था, जहां आज सुबह उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। ओमप्रकाश राठिया भाजपा शासनकाल में संसदीय सचिव थे और धरमजयगढ़ से दो बार विधायक भी चुने गए थे। उनके निधन पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने शोक व्यक्त किया है।

Read More: नए साल से पहले IPS अफसरों को बड़ी सौगात, पदोन्नत होकर IG बने 11 अधिकारी

डॉ रमन सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि भाजपा नेता व पूर्व विधायक ओम प्रकाश राठिया जी के असामयिक निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। वे पार्टी के कर्तव्यनिष्ठ व समर्पित नेता थे, हमने आज एक सच्चे कार्यकर्ता को खोया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व परिजनों को धैर्य प्रदान करें। ॐ शांति।

Read More: कांग्रेस ने दिल्ली सरकार की ‘बायो डीकम्पोजर’ पहल में घोटाले का आरोप लगाया, CBI जांच की मांग की