पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने कहा- ‘कांग्रेस ने किसानों के साथ धोखा किया’

पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने कहा- 'कांग्रेस ने किसानों के साथ धोखा किया'

पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने कहा- ‘कांग्रेस ने किसानों के साथ धोखा किया’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: April 1, 2019 9:04 am IST

भोपाल। लोकसभा चुनाव का सियासी दौर जारी है। राजनीतिक नेताओं का एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया हैं। शिवराज सिंह चौहान ने PC में विधानसभा चुनावों के दौरान राहुल गांधी के भाषणों के कुछ अंश भी दिखाएं, जिसमें उन्होंने 10 दिनों में कर्ज माफी का वादा किया था।

ये भी पढ़ें:बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशियों की 14वीं सूची, उड़ीसा विधानसभा के 11 

शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेसी आदतन झूठे होते हैं, और आज 104 दिन हो गए लेकिन कांग्रेस ने अपने वादे के मुताबिक कर्ज माफी नहीं की। लेकिन मैसेज भेज दिया कि आचार संहिता की वजह से कर्ज माफी नहीं हो सकेगी।

ये भी पढ़ें:दिसंबर में हुई परीक्षा, लेकिन नहीं जारी हुआ परिणाम, छात्रों को हो रही परेशानी

इसके साथ ही शिवराज सिंह ने आरोप लगाए हैं कि, कांग्रेस ने किसानों के साथ धोखा किया है। शिवराज ने कहा कि 1 अप्रैल को फूल बनाने की परंपरा रही है। लेकिन कांग्रेस ने तो मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और कर्नाटक के किसानों को फूल बनाया है।

 


लेखक के बारे में