इस गांव में पांच दिन के भीतर 4 बैगा आदिवासियों की मौत, लगातार हो रही मौत से गांव में मची अफरातफरी

Ads

इस गांव में पांच दिन के भीतर 4 बैगा आदिवासियों की मौत, लगातार हो रही मौत से गांव में मची अफरातफरी

  •  
  • Publish Date - June 20, 2021 / 03:31 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

कवर्धा: जिले के सुदूर वनांचल कांदा वाणी पंचायत के आश्रित गांव दैहान टोला में 5 दिन में ही 4 विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा आदिवासी की मौत का मामला सामने आया है। एक ही गांव में अचानक 4 लोगों की मौत से सब हैरान हैं। मामले की जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुचकर कैम्प लगाकर ग्रामीणों की जांच किए। बता दें कि जिले के बहुतायत क्षेत्र बैगा आदिवासी बाहुल्य गांव हैं, जो आज भी जंगल व पहाड़ों के ऊपर निवासरत हैं।

Read More: Wife bathing video clip : पति के मोबाइल की गैलरी देखकर पुलिस भी रह गई हैरान, बाथरूम में नहाते वक्त पत्नी की बनाता था वीडियो, मिले दर्जनों क्लिप

वहीं स्वास्थ्य सुविधाएं इन क्षेत्रों में नहीं के बराबर है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कभी कभार ही वनांचल क्षेत्रो में पहुचते हैं। यही कारण है कि इन बैगा आदिवासियों की मौत इलाज के अभाव में हो जाती है। मरने वालों में राजन बैगा, जेठिया बाई बैगा, समय लाल बैगा व सुख सिंह बैगा नाम बताया जा रहा है।

Read More: Sub-inspector Recuitment News : 800 सब-इंस्पेक्टर की भर्ती, यहां के लिए 25000 भर्तियों की प्रकिया शुरू.. देखें डिटेल

पंडरिया बी एम ओ बी एल राज ने बताया कि गांव में कुछ लोगो की मौत की सूचना मिली थी, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम कैम्प लगाकर ग्रामीणों का जांच किए। वहीं चार लोगों की मौत अलग-अलग कारणों से हुआ है। इनमें एक महिला 80 साल की यही जबकि बाकी तीन को भी अलग अलग बीमारियां थी।

Read More: ‘इसके पहले कि देर हो जाए भाजपा से कर लें मिलाप’, ED का सामना कर रहे शिवसेना विधायक ने लिखा उद्धव ठाकरे को पत्र