होशंगाबाद। मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में भी चला पीएम नरेन्द्र मोदी का मै भी चौकीदार हूं का जादू। होशंगाबाद के तार आहता में रहने वाली 86 वर्षीय कमला चौकसे के पोते सत्यम चौकसे ने अपनी दादी का वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है।
ये भी पढ़ें:दूसरे चरण में 8 उम्मीदवारों ने लिया नामांकन वापस, तीन लोकसभा सीट में 36 उम्मीदवार
इस वीडियो में उन्होंने खुद को चौकीदार बताया है। जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिट्वीट किया है। पीएम के रिट्वीट के बाद वीडियो बहुत तेजी में वायरल हो रहा है। पोते सत्यम चौकसे ने बताया की उन्होंने उनकी दादी का “मैं भी चौकीदार हूं” यह वीडियो बनाकर ट्विटर पर पोस्ट किया था।
ये भी पढ़ें:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से आप इस दिन ले सकते हैं चुनाव से जुड़ी जानकारी
यह वीडियो उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रभावित होकर बनाया और ट्वीट किया। जिसको कुछ देर बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रिट्वीट किया। प्रधानमंत्री के रिट्वीट करने पर यह दादी कुछ घंटों में होशंगाबाद की सेलेब्रिटी बन गई सत्यम चौकसे ने बताया कि प्रधानमंत्री का रिट्वीट करना हमारे लिए गौरव की बात है।