युवती से गैंगरेप, 20 दिनों तक पीड़िता को रखा बंधक बनाकर, दिल्ली फरार होने के फिराक में था मुख्य आरोपी, पुलिस ने तीन को दबोचा

युवती से गैंगरेप, 20 दिनों तक पीड़िता को रखा बंधक बनाकर, दिल्ली फरार होने के फिराक में था मुख्य आरोपी, पुलिस ने तीन को दबोचा

युवती से गैंगरेप, 20 दिनों तक पीड़िता को रखा बंधक बनाकर, दिल्ली फरार होने के फिराक में था मुख्य आरोपी, पुलिस ने तीन को दबोचा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: October 22, 2020 2:05 pm IST

कटनी: देश में कड़े कानून होने के बावजूद महिलाओं के साथ रेप और छेड़छाड़ की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। आए दिन ऐसे मामले मीडिया के जरिए देखने और पढ़ने को मिल रहा है। ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के कटनी जिले से सामने आया है, जहां महिला के साथ सामूहि​क दुष्कर्म हुआ है। दरिंदगी की हद तब हो गई, जब आरोपियों ने पीड़िता को लगभग 20 दिनों तक बंधक बनाकर रखा था। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि 4 आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More: बिहार छोड़ अन्य राज्यों में कोरोना वैक्सीन के लिए पैसा देना होगा, भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र पर सीएम भूपेश बघेल का तंज

मिली जानकारी के अनुसार युवती के साथ रेप के मुख्य आरोपी को पुलिस की टीम ने दमोह रेल्वे स्टेशन के पास टिकट खरीदते हुए धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि आरोपी दिल्ली भागने के फिराक में था, इससे पहले पुलिस उसे गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने रेप के बाद पीड़िता को 20 दिनों तक पन्ना में किराए के मकान में बंधक बनाकर रखा था ।

Read More: प्रधानमंत्री प्रमुख मुद्दों पर चुप रहे लेकिन भाषण अच्छा था : शिवसेना

वहीं, दूसरी ओर झाबुआ से भी ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां 5 लोगों ने मिलकर 35 साल की महिला के साथ दरिंदगी की है। मामले में पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More: 11 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बंपर दिवाली गिफ्ट, बोनस के तौर पर मिलेगी 78 दिनों की सैलरी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"