छतरपुर। शासकीय उत्कृष्ट सीनियर बालिका छात्रावास में 11वीं छात्रा के सुसाइड मामले में कार्रवाई को लेकर गुस्साए छात्राओं ने प्रदर्शन किया। जिला अस्पताल के बाहर एनएच पर बैठकर नारेबाजी की। इस दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया। विरोध प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर पहुंचे कलेक्टर ने तत्काल छात्रावास अधीक्षका को निलंबित कर दिया। जिसके बाद ही छात्रों ने विरोध प्रदर्शन खत्म किया।
Read More News:कालाधन के धन कुबेरों को नहीं भा रहा 2000 रुपए का नोट, सता रहा ये डर
छात्रावास अधीक्षका पर कार्रवाई करने की मांग का लेकर एनएच पर बैठकर छात्र और छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। मौके पर समझाइश देने सिविल लाइन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। छतरपुर कलेक्टर ने मांगों पर सुनवाई करते हुए प्रथम दृष्टया पर छात्रावास अधीक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
Read More News:भारतीय नौसेना की बढ़ेगी ताकत, 7100 करोड़ रूपए की तोपें देगा अमेरिका
इसके बाद ही प्रदर्शन कर रहे छात्र और छात्राएं माने। वहीं, इस जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी,वही मृतक छात्रा ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। गौरतलब है कि साथी छात्रा ने अपनी पेंट चोरी का इल्जाम मृतक छात्रा पर लगाया था और अधिक्षका ने भी मृतक को डांटा था जिससे मृतक आहत थी।
Read More news:बड़ा खुलासा, इस विधायक ने फर्जी तरीके से ले रखी थी भारतीय नागरिकता,…