इस फूल का खिलना है अच्छे मानसून का प्रतीक

Ads

इस फूल का खिलना है अच्छे मानसून का प्रतीक

  •  
  • Publish Date - June 16, 2017 / 01:48 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

 

मरवाही के जंगल में एक बार फिर डीकामाली का फूल खिला है… जो मानसून का संकेत और पुष्टि बयां कर रहा है.. दरअसल मानसून आने के पहले जंगलों में ये दुर्लभ प्रजाति का फूल खिलता है…. जिसके बाद ग्रामीण अंदाज लगाते हैं… कि अब मानसूनी बरसात शुरू होने वाली है… मरवाही और अमरकंटक की वादियों में खिलने वाले रूबीकेई प्रजाति के इस पौधे को हिन्दी में डीकामाली कहा जाता है.. अंग्रेजी में इसे ब्रिलियंट गारडीनिया.. छत्तीसगढ़ी में इसे माल्हिन और मालगुहिन कहते हैं..इस फूल के कई खासियत है.. खासकर इसकी खुशबू वादियों को खुशनुमा बना देती है..

 

शीर्ष 5 समाचार