सरगुजा । जिले में पिछले 2 दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है सोमवार को देर शाम शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही । मंगलवार को भी दोपहर के बाद मौसम ने करवट बदली, इस बेमौसम बारिश की वजह से जहां तापमान में गिरावट आई है ।
ये भी पढ़ें- मास्क नहीं लगाने वालों पर निगम सख्त, वसूला जा रहा जुर्माना.. देखिए
बेमौसम बारिश की वजह से किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। सरगुजा संभाग में हुए बारिश के कारण कई इलाकों में ओले भी गिरे और कई इलाकों की बिजली कई घंटों के लिए गुल रही।
ये भी पढ़ें- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला विधानसभा अध्यक्षों से कर रहे चर्चा, मजदूरों…
बारिश के कारण सरगुजा में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया । बेमौसम की बारिश से गेहूं की फसल को खासा नुकसान पहुंचा है । मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आने वाले एक-दो दिन में भी सरगुजा का मौसम बदला हुआ ही रहेगा । बेमौसम बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है । एक तरफ जहां दोपहर में लोगों को काफी गर्मी झेलनी पड़ी तो वहीं शाम के समय में गर्मी से राहत तो मिली है। लेकिन इस बेमौसम बारिश ने लोगों की परेशानी भी बढ़ा दी है।