शह मात The Big Debate: धमकी वाला मिसाइल युद्ध..जुबानी जमाखर्च, सियासत शुद्ध, क्या MP में ध्यान खीचनें में कामयाब रहे ओवैसी? देखिए पूरी रिपोर्ट

Ads

Owaisi vs Rameshwar Sharma: धमकी वाला मिसाइल युद्ध..जुबानी जमाखर्च, सियासत शुद्ध, क्या MP में ध्यान खीचनें में कामयाब रहे ओवैसी? देखिए पूरी रिपोर्ट

  •  
  • Publish Date - September 16, 2026 / 11:41 PM IST,
    Updated On - September 16, 2026 / 11:42 PM IST

Owaisi vs Rameshwar Sharma | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • ओवैसी का पलटवार
  • रामेश्वर शर्मा को चुनौती और अपशब्द
  • रामेश्वर शर्मा का जवाब

भोपाल: Owaisi vs Rameshwar Sharma भोपाल में UCC के विरोध में पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी, लेकिन मंच से ऐसा बयान दे गए कि अब पूरा फोकस UCC (Uniform Civil Code) से हटकर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा (BJP MLA Rameshwar Sharma) के साथ उनकी जुबानी जंग पर आ गया है। (Uniform Civil Code Bhopal) रामेश्वर शर्मा के मिसाइल वाले बयान पर ओवैसी ने पलटवार करते हुए उन्हें खुली चुनौती दी और इसके बाद रामेश्वर शर्मा ने भी ओवैसी पर तीखा हमला बोला। अब दोनों नेताओं के बयानों ने भोपाल की सियासत में नया विवाद खड़ा कर दिया है। आखिर ये जुबानी जंग इतनी तल्ख क्यों हो गई?

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी भोपाल आए तो थे। UCC का विरोध करने लेकिन बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के मिसाइल वाले बयान का जवाब देकर जुबानी जंग का नया मोर्चा खोल दिया..एक सभा के दौरान ओवैसी ने मंच से रामेश्वर शर्मा के लिए माई के लाल और हिजड़ा जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर भोपाल में सियासी भूचाल मचा दिया।

ओवैसी के बयान के बाद रामेश्वर शर्मा ने भी आक्रामकता से पलटवार किया। उन्होंने ओवैसी पर सीधा हमला किया कि जब-जब आतंकवाद पर मिसाइल चलती है तो ओवैसी को दर्द क्यों होता है।

यानी मिसाइल से शुरू हुई जुबानी लड़ाई अब माई के लाल और हिजड़े पर आ गई है। लेकिन सवाल है कि औवेसी जब UCC का विरोध करने भोपाल आए थे तो इस स्तरहीन जुबानी जंग में क्यों उलझे। क्या उनका मकसद केवल ध्यान खींचना था। सबसे बड़ा सवाल ये कि शब्दों की मर्यादा लांघने से आखिर मध्यप्रदेश की राजनीति में किसका नफा-नुकसान होगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

ओवैसी भोपाल क्यों आए थे?

यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) का विरोध करने।

विवाद कैसे शुरू हुआ?

रामेश्वर शर्मा के मिसाइल वाले बयान पर ओवैसी ने पलटवार किया।

ओवैसी ने क्या कहा?

उन्होंने रामेश्वर शर्मा को माई के लाल और हिजड़ा कहा।