(सागर कुलकर्णी)
वाशिंगटन, 16 सितंबर (भाषा) बिजली मंत्री मनोहर लाल ने ह्यूस्टन में अमेरिका के ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट से मुलाकात की और भारत में परमाणु ऊर्जा के विस्तार की रूपरेखा तथा अन्य मुद्दों पर चर्चा की।
बिजली मंत्री के कार्यालय ने एक बयान में बताया कि मनोहर लाल ने मंगलवार को ह्यूस्टन में ऊर्जा प्रचुरता पर जी20 मंत्रिस्तरीय बैठक से इतर राइट से मुलाकात की।
बयान में कहा गया कि दोनों मंत्रियों के बीच कृत्रिम मेधा (एआई), उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग और डेटा सेंटर जैसे उभरते क्षेत्रों के लिए भारत की बिजली अवसंरचना संबंधी जरूरतों के साथ-साथ परमाणु ऊर्जा के विस्तार की रूपरेखा पर चर्चा हुई।
भाषा प्रचेता पारुल
पारुल