आधे घंटे की गहमा गहमी के बाद निर्वाचन अधिकारियों ने भाजपा प्रत्याशी मोहन मंडावी को सौंपा प्रमाण पत्र

आधे घंटे की गहमा गहमी के बाद निर्वाचन अधिकारियों ने भाजपा प्रत्याशी मोहन मंडावी को सौंपा प्रमाण पत्र

आधे घंटे की गहमा गहमी के बाद निर्वाचन अधिकारियों ने भाजपा प्रत्याशी मोहन मंडावी को सौंपा प्रमाण पत्र
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: May 23, 2019 3:58 pm IST

रायपुर: लोकसभा चुनाव 2019 का परिणाम लगभग साफ हो गया है। अब जारी आंकड़ों में भाजपा बढ़त बनाई हुई है। वहीं, बाकी बची हुई सीटों पर अधिकतर में भाजपा उम्मीदवारों की बढ़त बनी हुई है। छत्तीसगढ़ में भी इस बार लगभग 9-2 का आंकड़ा नजर आ रहा है। इसी बीच कांकेर लोकसभा सीट से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक अजय चंद्राकर और विधायक शिवरतन शर्मा कांकेर निर्वाचन कार्यालय पहुंचे हैं।

Read More: लस्सी पीने के हैं शौकीन तो चले आईए यहां, मोदी की जीत पर बांट रहा दुकानदार

बताया जा रहा है कि निर्वाचन आयोग ने कांकेर लोकसभा सीट का परिणाम अभी तक जारी नहीं किया है। परिणाम रोक दिए गए हैं। भाजपा ने कांकेर के सीईओ को अल्टीमेटम दिया है कि अगर 10 मिनट के भीतर रिजल्ट जारी नहीं किया गया तो वे धरने पर बैठ जाएंगे। उन्होंने निर्वाचन अधिकारियों पर दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। फिलहाल निर्वाचन अधिकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से रिजल्ट जारी करने के संबंध में चर्चा कर रहे हैं। लगभग आधे घंटे के बाद निर्वाचन अधिकारियों ने भाजपा प्रत्याशी मोहन मंडावी को जीत का प्रमाण पत्र सौप दिया।

Read More: कोरबा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ज्योत्सना ने मारी बाजी, ज्योतिनंद दुबे ने दी 


लेखक के बारे में