मैं सीएम की रेस में न था, न हूं…बाबा जानें अपनी बात, जानिए गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने ऐसा क्यों कहा?

Ads

मैं सीएम की रेस में न था, न हूं...बाबा जानें अपनी बात, जानिए गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने ऐसा क्यों कहा?

  •  
  • Publish Date - February 8, 2021 / 02:31 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

बिलासपुर: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि मैं CM की रेस में न पहले कभी था और न अब हूं। उन्होंने कहा कि मैं साधारण आदमी हूं। मुझे कोई महत्वाकांक्षा नहीं है। मैं जहां हूं, खुश हूं। पार्टी ने मेरी वरीयता को कभी नजर अंदाज नहीं किया है। हाई कमान और मुख्यमंत्री का स्नेह और सहयोग मेरे साथ है।

Read More: तहसीलदार ने ठेला चालक को मारी लात, मन नहीं भरा तो भरे बाजार बना दिया मुर्गा, वायरल हुआ वीडियो

ताम्रध्वज साहू ने ये भी कहा कि मुझे टिकट मिलेगा तो भी, नहीं मिलेगा तो भी पार्टी के लिए काम करता रहूंगा। आगे टीएस सिंहदेव को लेकर उन्होंने कहा कि बाबा जाने अपनी बात। साथ ही गृहमंत्री ने लॉ एंड ऑर्डर को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के आरोपों पर कहा कि उन्हें अपने पिछले 15 साल का आंकड़ा निकालना चाहिए।

Read More: एक महीने में दूसरी बार टला BJP की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी का दौरा, चर्चा का बाजार गर्म