निगम-मंडल, बोर्ड और प्राधिकरणों में इन नेताओं को दी जाएगी प्राथमिकता, नियुक्तियों को लेकर सीएम हाउस में होगी अहम बैठक

निगम-मंडल, बोर्ड और प्राधिकरणों में इन नेताओं को दी जाएगी प्राथमिकता, नियुक्तियों को लेकर सीएम हाउस में होगी अहम बैठक

निगम-मंडल, बोर्ड और प्राधिकरणों में इन नेताओं को दी जाएगी प्राथमिकता, नियुक्तियों को लेकर सीएम हाउस में होगी अहम बैठक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: December 8, 2020 1:52 am IST

रायपुर। राज्य सरकार के अंतर्गत निगम-मंडल, बोर्ड और प्राधिकरणों में नियुक्तियों को लेकर मुख्यमंत्री निवास में मंगलवार को सुबह 11 बजे से बैठक शुरू होगी। इस बैठक में सभी मंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। बैठक में निगम-मंडल में नियुक्त होने वाले के नेताओं के नामों को लेकर चर्चा होगी।

Read More News: कांग्रेस को जोर का झटका, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कोषध्यक्ष ने पद और पार्टी से दिया इस्तीफा

इससे पहले भी प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों के साथ बैठक की थी, जिसके बाद कई नामों पर सहमति बनी थी, लेकिन एक बार फिर से क्षेत्र, जाति और सक्रियता के आधार पर नियुक्ति होने जा रही है।

Read More News:  राजधानी के होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा, बंगाल की 3 युवतियों सहित 5 गिरफ्तार, कमरे से आपत्तिजनक सामाग्री जब्त

अभी तक लगभग एक दर्जन निगम मंडल बोर्ड और आयोग में अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सदस्य के रूप में 32 नेताओं को जिम्मेदारी मिली है, जबकि अभी भी लगभग तीन दर्जन निगम मंडल बोर्ड और प्राधिकरण में डेढ़ सौ से ज्यादा नियुक्तियां होनी है।

Read More News: मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत का आंकड़ा पहुंचा 3 हजार के पार, आज 1423 नए संक्रमितों की पुष्टि

इस पर पिछले दिनों प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने स्पष्ट कर दिया था कि निगम मंडलों में नियुक्ति विधानसभा में विधायक की टिकट मांगने वाले नेताओं के साथ 15 साल तक कांग्रेस की लड़ाई लड़ने वाले नेताओं को दी जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि निगम मंडल के लिए आए नामों पर कल विस्तार से चर्चा होगी उन्होंने कहा कि इसी महीने के अंत तक सभी नियुक्तियां पूरी कर ली जाएंगी।

Read More News: प्रदेश की राजधानी में स्थित कान्हा कुंज कॉलोनी में लगी भीषण आग, महिला की मौत, 2 घायलों की हालत गंभीर


लेखक के बारे में