चौकीदार चोर है के जवाब में नेहरू खानदान चोर है, बीजेपी के पूर्व मंत्री ने कांग्रेस पर किया पलटवार

चौकीदार चोर है के जवाब में नेहरू खानदान चोर है, बीजेपी के पूर्व मंत्री ने कांग्रेस पर किया पलटवार

चौकीदार चोर है के जवाब में नेहरू खानदान चोर है, बीजेपी के पूर्व मंत्री ने कांग्रेस पर किया पलटवार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: March 20, 2019 11:23 am IST

भोपाल। लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते-आते आरोप-प्रत्यारोप का स्तर लगातार नीचे जाता जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चौकीदर चोर कहते हैं तो अब बीजेपी नेता भी इसी संबोधन से गांधी परिवार पर कीचड़ उछाल रहे हैं।

ये भी पढ़ें –वंशवाद पर मोदी का कांग्रेस पर वॉर, कहा- प्रेस से पार्लियामेंट, सोल्जर्स से फ्री स्पीच,

राजधानी में बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री विश्वास सारंग ने विवादित बयान देते हुए नेहरू खानदान को चोर बताया है। विश्वास सांरग ने कहा है की देश को 70 साल तक लूटने का काम कांग्रेसी नेहरू खानदान के चोरों ने किया है । विश्वास सारंग ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा पूर्व सीएम शिवराज को व्यापम और ई टेंडरिंग में शामिल होने वाले बयान पर कहा की दिग्विजय सिंह उन मामलों को उठा रहे है जिन्हे कोर्ट खारिज कर चुका है । दिग्विजय सिंह को अब ढाई महीने की कांग्रेस सरकार में हुए घोटाले और तबादले के लेनदेन पर बात करनी चाहिए ।


लेखक के बारे में