कवर्धा। पिकनिक मनाकर लौट रहे एक बोलेरो वाहन हादसे का शिकार हो गया। भोरमदेव घाटी में अंनियंत्रित होकर बोलेरो पलट गई। पलटकर वाहन 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में करीब 8 लोगों के घायल होने की खबर है, जबकि 1 की हालत गंभीर है।
Read More News:सीएम भूपेश बघेल ने की उद्यानिकी महाविद्यालय खोलने की घोषणा, जशपुर म…
जानकारी के अनुसार चिल्फी घाटी से पिकनिक मनाकर लौट रहे एक बोलेरो वाहन घाटी में पलट गई। गनीमत है कि बोलेरो में सवार सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया। वरना वाहन के साथ 100 फीट गहरी खाई में गिरने से सभी की मौत हो जाती।
Read More News:राजधानी में फिर से महिला की हत्या, घर में खून से लथपथ मिली लाश
हादसे में 8 लोगों के घायल होने की खबर है, जबकि 1 को गंभीर चोटें आई। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे को लेकर अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। घयलों का नाम भी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल भोरमदेव पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाल है।
Read More News:निर्भया केस: दोषियों को फांसी की याचिका पर सुनवाई टली, पीड़िता की म…